{"_id":"5f4ea52d8ebc3e54bc516c6a","slug":"consumption-of-toddy-can-cure-cancer-claimed-telangana-excise-minister-v-srinivas-goud","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना के मंत्री बोले, रोजाना ताड़ी पीने से कैंसर भी ठीक हो सकता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना के मंत्री बोले, रोजाना ताड़ी पीने से कैंसर भी ठीक हो सकता है
Wed, 02 Sep 2020 01:16 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Telangana excise minister, V Srinivas Goud
- फोटो : twitter@VsrinivasGaud
तेलंगाना के आबकारी मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ ने ताड़ी (ताड़ के पेड़ से निकले रस से तैयार पेय) के सेवन को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उनका कहना है कि ताड़ी का सेवन करीब 15 तरह की बीमारियों को ठीक कर सकता है जिसमें कैंसर जैसी बीमारी भी शामिल है।
जनगांव जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि अध्ययन में साबित हुआ है कि ताड़ के पेड़ों से निकलने वाली ताड़ी में मेडिकल खूबियां होती हैं और ये दवाई का काम करती है।
उन्होंने कहा, यह करीब 15 तरह की बीमारियों को ठीक कर सकती है। अगर रोजाना ताड़ी पी जाए तो इससे कैंसर भी ठीक हो सकता है। कभी इसे गरीबों की शराब कहा जाता था, लेकिन अब मर्सडीज कार में घूमने वाले भी ताड़ी पीने लगे हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ताड़ी निकालने को भी एक व्यवसाय की तरह प्रमोट कर रही है।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है जब आबकारी मंत्री ने ताड़ी के लिए इस तरह का बयान दिया हो। मई में गौड़ ने घोषणा की थी कि सभी जिलों में ताड़ी निकालने वालों को इसे शराब के विकल्प के तौर पर बेचने की अनुमति दी जाएगी। कोविड -19 के कारण शराब की दुकानें बंद होने के दौरान उन्होंने ये बयान दिया था।