फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   consumer affairs ministry Coaching Centre advertisement New Guidelines no free use of Student photos

New Rules: कोचिंग सेंटर विज्ञापन में छात्रों की मुफ्त तस्वीर नहीं लगा सकेंगे, सरकार जल्द जारी करेगी गाइडलाइन

Tue, 10 Sep 2024 05:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 05:47 AM IST
सार

मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शीर्ष 10 में आने वाले छात्रों की तस्वीरों के विज्ञापन कोचिंग सेंटरों की ओर से लगभग सभी अखबारों में छपवाए जाते हैं। कोचिंग सेंटर ये दावा करते हैं कि टॉप करने वाले छात्र ने मेरे संस्थान से कोचिंग ली है। लेकिन संस्थानों का ये रवैया अधिक दिनों तक नहीं चलेगा।

विज्ञापन
consumer affairs ministry Coaching Centre advertisement New Guidelines no free use of Student photos
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोचिंग सेंटर अब अपने संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों की फोटो मुफ्त में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय अब कोचिंग सेंटरों पर नकेल कसने की तैयारी कर रहा है। इसी सप्ताह ही मामले में नई गाइडलाइन जारी हो सकती है। अगर कोई कोचिंग सेंटर इन गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा तो उसे अनुचित व्यापार की श्रेणी में माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शीर्ष 10 में आने वाले छात्रों की तस्वीरों के विज्ञापन कोचिंग सेंटरों की ओर से लगभग सभी अखबारों में छपवाए जाते हैं। कोचिंग सेंटर ये दावा करते हैं कि टॉप करने वाले छात्र ने मेरे संस्थान से कोचिंग ली है। लेकिन संस्थानों का ये रवैया अधिक दिनों तक नहीं चलेगा। उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय अब इसे लेकर ताजा दिशानिर्देश जारी करेगा।
विज्ञापन


अब कोचिंग सेंटरों को अपने विज्ञापनों में बताना होगा किसी विशेष छात्र ने उस संस्थान का कौन का कोर्स चुना और उसकी अवधि क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेनी होगी अनुमति
अभी जब कोई छात्र किसी कोचिंग सेंटर में दाखिले के लिए पहुंचता है तो संस्थान उसके साथ पहले ही यह करार कर लेता है कि अगर उसकी अच्छी रैंकिंग आई तो वह उसकी तस्वीर का इस्तेमाल करेगा। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। अब कोचिंग सेंटर को छात्र की अच्छी रैंक आने के बाद उससे दोबारा अनुमति लेनी होगी। यह छात्र पर निर्भर करेगा कि वह सेंटर को अपनी तस्वीर का इस्तेमाल करने देगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed