{"_id":"619cb61addb2847d8771abc7","slug":"constitution-day-to-be-celebrated-in-parliament-central-hall-on-26-november-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: संसद के केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को मनाया जाएगा ‘संविधान दिवस’, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: संसद के केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को मनाया जाएगा ‘संविधान दिवस’, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी रहेंगे मौजूद
Tue, 23 Nov 2021 03:06 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 23 Nov 2021 03:06 PM IST
सार
‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत संसद के केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
भारतीय संसद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत संसद के केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संसद के केंद्रीय कक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2021 को एक समारोह आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति कोविंद समारोह को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस समारोह को उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति नायडू, प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति अपने संबोधन के बाद संविधान की प्रस्तावना को पढ़ेंगे।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सभी केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों, स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों, विभिन्न निकायों एवं नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए 26 नवंबर को राष्ट्रपति के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ें।
विज्ञापन
जोशी ने बताया कि इस समारोह को जनभागीदारी बनाने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय ने दो पोर्टल तैयार किए हैं जिसमें से पहला ऑनलाइन माध्यम से संविधान की प्रस्तावना को पढ़ने से संबंधित हैं और दूसरा ‘संसदीय लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता’ से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि इसमें हिस्सा लेने वालों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।