फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Constitution Day to be celebrated in Parliament Central Hall on 26 November 2021

दिल्ली: संसद के केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को मनाया जाएगा ‘संविधान दिवस’, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी रहेंगे मौजूद

Tue, 23 Nov 2021 03:06 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Nov 2021 03:06 PM IST
सार

‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत संसद के केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Constitution Day to be celebrated in Parliament Central Hall on 26 November 2021
भारतीय संसद - फोटो : ANI

विस्तार

‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत संसद के केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संसद के केंद्रीय कक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2021 को एक समारोह आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति कोविंद समारोह को संबोधित करेंगे।  उन्होंने बताया कि इस समारोह को उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति नायडू, प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति अपने संबोधन के बाद संविधान की प्रस्तावना को पढ़ेंगे।
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सभी केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों, स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों, विभिन्न निकायों एवं नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए 26 नवंबर को राष्ट्रपति के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि इस समारोह को जनभागीदारी बनाने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय ने दो पोर्टल तैयार किए हैं जिसमें से पहला ऑनलाइन माध्यम से संविधान की प्रस्तावना को पढ़ने से संबंधित हैं और दूसरा ‘संसदीय लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता’ से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि इसमें हिस्सा लेने वालों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed