फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   constable commented abusively on facebook against CM, suspended

फेसबुक पर सिपाही ने मुख्यमंत्री के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, सस्पेंड

Wed, 24 Oct 2018 06:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 Oct 2018 06:52 AM IST
विज्ञापन
constable commented abusively on facebook against CM, suspended

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आईजीआरएस विभाग में तैनात सिपाही ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी की नाराजगी के बाद एसपी ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया। सिपाही की करतूत से विभाग में खलबली मची हुई है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।  

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाहियों को जल्द मोटर साइकिल भत्ता देने का एलान किया था। इस खबर को रुद्र तिवारी ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आईजीआरएस विभाग में तैनात आरक्षी धानेंद्र कुमार ने अभद्र टिप्पणी की। रुद्र तिवारी ने उसे समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन सिपाही नहीं रुका। उसने सीएम को अपशब्द भी कहे। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खूब हुई चर्चा

धीरे-धीरे यह खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने सिपाही धानेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह पुलिस अधीक्षक से मिले। 

उन्होंने आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी ने अपने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया है, जो राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आने वाले अपराध से कम नही है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल सिपाही को निलंबित कर दिया गया। सीओ सिटी मामले की जांच कर रहे है। यदि सोशल मीडिया पर सिपाही द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने की बात सत्य मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed