फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Considering legal action against IT officials for stopping trial run of copter says Abhishek Banerjee

Bengal: हेलीकॉप्टर की तलाशी को लेकर IT विभाग पर फूटा अभिषेक बनर्जी का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई करने की दी धमकी

Mon, 15 Apr 2024 07:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 15 Apr 2024 07:19 PM IST
सार

डायमंड हार्बर के सांसद ने बताया कि जब उनके सुरक्षाकर्मी ने वीडियो बनाना शुरू किया तो आईटी के अधिकारी ने जबरदस्ती डिलीट करवा दिया। उन्होंने कहा कि  नियम के अनुसार, हेलीकॉप्टर का ट्रायल रन अनिवार्य है। आईटी के अधिकारी इसे रोक नहीं सकते हैं।

विज्ञापन
Considering legal action against IT officials for stopping trial run of copter says Abhishek Banerjee
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने आयकर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। दरअसल, टीएमसी ने दावा किया था कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने ट्रायल रन से पहले पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। टीएमसी ने इसके लिए भाजपा पर विपक्ष के नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


बता दें कि टीएमसी के इस दावे पर आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि तलाशी जैसी कोई भी प्रवर्तन कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आगे बताया कि टीएमसी नेता हेलीकॉप्टर में मौजूद भी नहीं थे।
विज्ञापन


आईटी अधिकारियों पर फूटा अभिषेक का गुस्सा
मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, "मुझे आईटी रेड से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन जब आईटी अधिकारियों को कुछ भी नहीं मिला तो उन्होंने हेलीकॉप्टर को ट्रायल रन की इजाजत नहीं दी।" डायमंड हार्बर के सांसद ने बताया कि जब उनके सुरक्षाकर्मी ने वीडियो बनाना शुरू किया तो आईटी के अधिकारी ने जबरदस्ती डिलीट करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "नियम के अनुसार, हेलीकॉप्टर का ट्रायल रन अनिवार्य है। आईटी के अधिकारी इसे रोक नहीं सकते हैं। उन्होंने मेरे सुरक्षाकर्मी के साथ हुई बहस का वीडियो भी हटा दिया। आईटी अधिकारी इस तरह से डरा नहीं सकते हैं। मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैंने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।"


शुभेंदु अधिकारी का टीएमसी पर निशाना
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया को बताया, "आईटी की छापेमारी चुनाव प्रचार से काले धन को खत्म करने की मुहिम का हिस्सा है।" उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी का आक्रोश इस बात का सबूत है कि पार्टी के नेता अपने अवैध धन को लेकर डरी हुई है। बता दें कि ममता बनर्जी ने आयकर विभाग को लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हेलीकॉप्टरों की जांच करने की चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed