फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Consensus reached on seat sharing among Mahayuti! BJP President said- it will be finalized in 3 d

Maharashtra: महायुति के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति! बावनकुले बोले- 3 दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा

Fri, 11 Oct 2024 06:27 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 06:27 PM IST
सार

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर खड़े हो रहे कई सारे सवालों के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन पार्टी अगले तीन दिनों में विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिस रूप देगा।

विज्ञापन
Consensus reached on seat sharing among Mahayuti! BJP President said- it will be finalized in 3 d
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : X / @mieknathshinde

विस्तार

महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां की तरफ से अपनी-अपनी तैयारियां जारी है। वहीं बात अगर सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की करें तो लगातार सीट के बटवारें को लेकर खड़े हो रहे कई सारे सवाल के बीच महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को सीट बंटवारे के अटकलों से पर्दा उठाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन पार्टी अगले तीन दिनों में विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देगा। 
विज्ञापन


बता दें कि महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने की प्रबल संभावना है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा राज्य में अधिक सीटों पर लड़ेगी चुनाव- बावनकुले
महाराष्ट्र चुनाव से पहले सीट शेयरिंग के फसते दांव के बीच बीजेपी राज्य प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हम सीटों पर चर्चा करेंगे और भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड 13 अक्टूबर को बैठक करेगा। उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत सीटों पर बातचीत पूरी हो चुकी है बाकी 10 प्रतिशत सीटों पर अगले तीन दिनों में बातचीत पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही बावनकुले ने कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद, सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम पवार उन सीटों की घोषणा करेंगे जिन पर वे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ये भी दावा किया कि बीजेपी पिछली बार की तरह इस बार अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में दो गठबंधन के बीच मुकाबला
महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में चुनावी माहौल बनने लगा है। एक तरफ सत्तारूढ़ी गठबंधन है, जिसमें बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है। तो दूसरी महा विकास अघाड़ी है, जिसमें कांग्रेस, उद्धव गुट की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी शामिल है। दोनों गठबंधन अपनी अपनी दावेदारी करने के लिए अपना सत प्रतिशत योगदान दे रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed