राहुल-प्रियंका के रोड शो में भीड़ की फर्जी फोटो पर ट्रोल हुए कांग्रेसी, ऐसे पकड़ी गई चोरी
- लखनऊ में 11 फरवरी को हुआ था राहुल-प्रियंका का रोड शो
- ट्विटर और फेसबुक पर कांग्रेस समर्थकों ने शेयर की थी तस्वीरें
- भीड़ की जो एक फोटो शेयर की गई, दो महीने पुरानी निकली
- भाजपा कार्यकर्ता-समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, लखनऊ में सोमवार को हुई प्रियंका व राहुल गांधी के रोड शो में काफी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव और अन्य कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की थी, वह दरअसल दो महीने पुरानी थी। वह तस्वीर कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने पिछले साल 5 दिसंबर को शेयर की थी, जब वह तेलंगाना के गजवेल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप रेड्डी के प्रचार के लिए पहुंचे थे।
Here goes...corrected...Poor BJP trolls clutching at straws to save their leader’s face in U.P.!
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) February 11, 2019
This is quite a welcome, Lucknow! #NayiUmeedNayaDesh
उत्तर प्रदेश बनेगा उत्तम प्रदेश यही है हमारा मक़सद, यही है हमारा संकल्प! pic.twitter.com/uk0XfpdfcI
कांग्रेस के इस गलत तस्वीर वाली पोस्ट पर भाजपाइयों ने जब ट्रोल करना शुरू किया, तो कांग्रेस प्रवक्ता ने वह तस्वीर हटा ली और बाद में भीड़ की सही तस्वीरें पोस्ट की। वहीं, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और महिला कांग्रेस के सोशल मीडिया एकाउंट पर मंगलवार शाम तक तस्वीरें लगी रही। हालांकि कांग्रेस से जुड़े कई अन्य सोशल मीडिया एकाउंट से भी तस्वीरें हटा दी गईं।
भाजपा सांसद किरण खेर ने भी ली चुटकी
भाजपा सांसद किरण खेर ने भी यह वायरल तस्वीर ट्वीट करते हुए कांग्रेस की चुटकी ली। किरण खेर ने लिखा कि ''लखनऊ में प्रियंका गांधी के स्वागत में आई भारी भीड़ को दिखाने के लिए कांग्रेस ने एक फ़ोटो ट्वीट की थी, जिसे थोड़ी देर बाद हटा लिया गया क्योंकि लोगों ने उन्हें बताया कि दीवारों पर जो पोस्टर लगे हैं, वो तेलुगू में हैं। अगर यह सच है तो हास्यास्पद है।I just learnt that @incindia had posted a picture showing a “massive crowd” gathering in UP to welcome #Priyanka. And that they quickly deleted the post when people noticed that the walls in background were painted with messages in Telegu!
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) February 11, 2019
If this is true, it‘s hilarious! 😂 pic.twitter.com/Q1tOTejD0A
ऐसे खुली पुरानी तस्वीर की पोल
कांग्रेस पार्टी की रैली की जो पुरानी फ़ोटो सोशल मीडिया पर लखनऊ में सोमवार को हुए राहुल और प्रियंका गांधी के रोड शो का बताकर शेयर की गई थी, उसकी पोल कुछ ही घंटों में खुल गई। दरअसल, इस तस्वीर में भारी भीड़ में कुछ लोगों ने कांग्रेस के झंडे तो दिख रहे हैं, लेकिन पीछे की दीवार पर तेलगू भाषा में लिखा हुआ है।
अब, लखनऊ में तेलुगू के संदेश भला कोई क्यों लिखेगा! बस यहीं पर इस तस्वीर की पोल खुल गई।
Campaigning in my home state of Telangana is always more than special. The love & enthusiasm of people is overwhelming. #PrajakutamiForTelangana @INCIndia @INCTelangana @RahulGandhi pic.twitter.com/5daNXdQur6
— Mohammed Azharuddin (@azharflicks) December 5, 2018
इस तस्वीर को जब इंटरनेट पर खंगाला गया, तो यह कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के एकाउंट पर मिली। उन्होंने 5 दिसंबर 2018 को यह तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि अपने गृह राज्य तेलंगाना में लोगों का उत्साह ज़बर्दस्त है। पूर्व क्रिकेट कप्तान अजहरुद्दीन तेलंगाना की गजवेल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप रेड्डी के प्रचार के लिए पहुंचे थे।