कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक आज, पायलट ने जताई इच्छा, राहुल करें कांग्रेस का नेतृत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से नेतृत्व को लेकर माथापच्ची शुरू हो चुकी है। सोनिया गांधी का अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी में उथलपुथल मची हुई है। उधर नेतृत्व में बदलाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक भी होने वाली है। लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं के लगातार बयान भी आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि किस नेता ने क्या बयान दिया है।
कार्यसमिति की बैठक से पहले कांग्रेस के कुल 23 नेताओं और पूर्व मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के लिए कहा है।
खुर्शीद नहीं चाहते चुनाव, आम सहमति पर जोर
इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि पार्टी को चुनाव कराने की बजाय आम सहमति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूर्ण समर्थन है।इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह अध्यक्ष बनते हैं या नहीं।
उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं। कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता, यहां तक कि विपक्ष भी इससे इनकार नहीं कर सकता। मैं अपने पास एक नेता होने से काफी खुश हूं, मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि हमारे पास अध्यक्ष है या नहीं।'
छत्तीसगढ़ के सीएम ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए कहा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को राहुल गांधी को पत्र लिखा। उन्होंने राहुल से पार्टी के अध्यक्ष पद को संभालने की अपील की। बघेल ने मौजूदा समस्याओं पर बात करते हुए राहुल से कहा, 'आपसे विनम्र अनुरोध है कि असहमति के स्वरों के बीच अविचलित रहते हुए देश को नई दिशा दिखाएं तथा कांग्रेस का नेतृत्व पुनः संभालें।
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel writes to Congress leader Rahul Gandhi requesting him to take charge as the president of Congress party. pic.twitter.com/EJ8FLee5kf
— ANI (@ANI) August 23, 2020
अश्वनी कुमार का 23 नेताओं पर सवाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्वनी कुमार ने 23 नेताओं की इरादों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'पत्र की समयबद्धता और प्रेरणा संदेहास्पद है। हालांकि इसमें हस्ताक्षर करने वालों में कुछ नेता भी शामिल हैं, फिर भी कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने पार्टी को बार-बार नुकसान पहुंचाया है।
अश्वनी कुमार ने कहा, 'आवश्यक मुद्दों को सोनिया गांधी के नेतृत्व में संबोधित किया जा सकता है जिन्होंने कठिन समय में पार्टी को एक साथ रखा है। केवल एक साल पहले, पार्टी के लोगों ने उन्हें पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कहा था, लेकिन अब उनके एकजुट नेतृत्व पर सवाल उठाना गलत है।
Issues required to be addressed can be addressed under Sonia Gandhi's leadership who has held the party together through difficult times. Only a year ago, party men literally begged her to lead the party. It's wrong to question her unifying leadership now: Ashwani Kumar, Congress https://t.co/z4N3SzKkRg
— ANI (@ANI) August 23, 2020
पंजाब सीएम का गांधी परिवार को समर्थन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व के लिए गांधी परिवार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब तक सोनिया गांधी चाहे तब तक उन्हें ही कांग्रेस का अध्यक्ष रहना चाहिए। उनके बाद राहुल गांधी को पदभार संभाला चाहिए, क्योंकि वह पूरी तरह से इसके लिए सक्षम हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी नेताओं द्वारा गांधी परिवार के नेतृत्व को दी जा रही चुनौती का भी विरोध किया।
CM opposed bid by few Congress leaders to challenge Gandhi family leadership of party, saying this was not the time to raise such issue, given need for strong opposition against BJP-led NDA that was out to destroy country’s Constitutional ethos & democratic principles: Punjab CMO pic.twitter.com/RoRC8nIN4v
— ANI (@ANI) August 23, 2020
राहुल गांधी बनें कांग्रेस अध्यक्ष: असम कांग्रेस
असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपु बोरा ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक के पहले वीडियो कॉन्फ्रेंस में, मैंने स्पष्ट रूप से सोनिया गांधी से राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व देने की अपील की क्योंकि नरेंद्र मोदी केवल राहुल गांधी से डरते हैं।
In an earlier video conference meeting with Congress president Sonia Gandhi & Rajya Sabha MPs, I categorically appealed to Sonia Gandhi to give the leadership of Congress party to Rahul Gandhi as Narendra Modi is scared of Rahul Gandhi only: Assam Congress President Ripun Bora pic.twitter.com/wneTs95gv8
— ANI (@ANI) August 23, 2020
अध्यक्ष पद के लिए गहलोत का राहुल को समर्थन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, '23 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखने की खबर अविश्वसनीय है और अगर यह सच है- तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मीडिया में जाने की कोई आवश्यकता नहीं थी, मेरा दृढ़ता से मानना है कि सोनिया गांधी जी को इस महत्वपूर्ण मोड़ पर पार्टी का नेतृत्व करते रहना चाहिए। हालांकि गहलोत ने यह भी कहा, 'जहां लड़ाई लोकतंत्र के लोकाचार को बचाने की है, उन्होंने हमेशा चुनौतियों को सिर पर लिया है। लेकिन अगर उन्होंने अपना मन बना लिया है, तो मेरा मानना है कि राहुल गांधी को आगे आना चाहिए और कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए।
Where the fight is to save ethos of democracy, she has always taken challenges head-on. But if she has made up her mind-I believe Rahul Gandhi should come ahead & be the Congress President: Rajasthan CM Ashok Gehlot https://t.co/jw97unTGeE
— ANI (@ANI) August 23, 2020
कांग्रेस सिर्फ सोनिया या राहुल के हाथों में सुरक्षित
कांग्रेस सांसद बी मनिकम टैगोर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उन्हें पार्टी प्रमुख के रूप में बने रहने का अनुरोध किया है। टैगोर ने लिखा, 'हम आपके नेतृत्व में हमारे पूर्ण और अटूट विश्वास को दोहराना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी केवल आपके या राहुल जी के हाथों में सुरक्षित है।'
Congress MP B Manickam Tagore writes to Congress president Sonia Gandhi requesting her to continue as the party chief. "We would like to reiterate our complete & unwavering faith in your leadership. Congress party is only safe in your hands or in those of Rahul ji's," he writes. pic.twitter.com/iuxbREykWs
— ANI (@ANI) August 23, 2020
राहुल गांधी को अध्यक्ष बनते देखना चाहते हैं पायलट
राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बदलाव की मांग की है. उन्होंने कहा, 'सोनिया गांधी और राहुल जी ने दिखाया है कि पार्टी और उसके अच्छे लोगों के लिए बलिदान देने का क्या मतलब है। अब सर्वसम्मति बनाने और समेकित करने का समय आ गया है। जब हम एकजुट होंगे तो हमारा भविष्य और मजबूत होगा। ज्यादातर पार्टी कार्यकर्ता राहुल जी को पार्टी की अगुवाई करते देखना चाहेंगे।'
Sonia Gandhi & Rahul ji have shown what it means to sacrifice for greater good of people & party. It's now time to build consensus & consolidate. Our future is stronger when we’re united. Most party workers would like to see Rahul ji take over & lead party: Sachin Pilot, Congress pic.twitter.com/Z6XzHIZiwy
— ANI (@ANI) August 23, 2020
कर्नाटक कांग्रेस सोनिया गांधी और गांधी परिवार के साथ
कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा, 'कर्नाटक में पूरी कांग्रेस सोनिया गांधी और गांधी परिवार के नेतृत्व में खड़ी है। उन्होंने संकट के समय कांग्रेस का नेतृत्व किया और हमारी पार्टी को बचाया। कुछ भी जिस पर चर्चा की जानी चाहिए, उसे पार्टी फोरम में करना चाहिए, मीडिया में नहीं।'
Entire Congress in Karnataka stands by leadership of Sonia Gandhi & the Gandhi family. She has led Congress during times of crisis & saved our party. Anything that has to be discussed must be done so in the party forum & not in the media: Karnataka Congress chief DK Shivakumar pic.twitter.com/6r7VvyCf5B
— ANI (@ANI) August 23, 2020