फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress workers protest against Deputy Chief Minister Laxman Savadi want him to out from cabinet

कर्नाटक: डिप्टी सीएम को बर्खास्त करने की मांग, विधानसभा में अश्लील वीडियो देखने का लगा था आरोप

Sat, 31 Aug 2019 04:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 31 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against Deputy Chief Minister Laxman Savadi want him to out from cabinet
विरोध करतीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : ANI

कर्नाटक की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के नए उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को बर्खास्त करने की मांग की है। इन सभी का कहना है कि 2012 में सावदी विधानसभा के अंदर अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे। इसी कारण हम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उन्हें बर्खास्त करने की मांग करते हैं।

विज्ञापन

 

कांग्रेस नेता पुष्पा अमरनाथ ने कहा, '2012 में राज्य विधानसभा के अंदर वह अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे। हम भाजपा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें बर्खास्त करने की मांग करते हैं।' सावदी भाजपा नेता सीसी पाटिल और कृष्णा पालमर के साथ कैमरे में अश्लील वीडियो देखते हुए कैमरे में कैद हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह इसे शैक्षिक उद्देश्य से देख रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह वीडियो के जरिए रेव पार्टियों के बारे में जानकारी जुटाना चाहते थे। वह इस समय किसी विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं। इसके बावजूद येदियुरप्पा सरकार ने उन्हें उप मुख्यमंत्री का कार्यभार दिया हुआ है। 


ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने में सावदी की अहम भूमिका है। वे स्पीकर द्वारा अयोग्य ठहराए गए विधायक रमेश जारकीहोली के करीबी हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता सिद्धारमैया सावदी को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर येदियुरप्पा सरकार पर हमला बोल चुके हैं। भाजपा के एक गुट ने भी उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का विरोध किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed