फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress worker shouted slogans of Priyanka Chopra Zindabad instead of Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगा बैठे कांग्रेसी, अध्यक्ष रह गए हैरान

Mon, 02 Dec 2019 06:57 AM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Mon, 02 Dec 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
Congress worker shouted slogans of Priyanka Chopra Zindabad instead of Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कार्यकर्ता कभी-कभी ऐसी गलती कर बैठते हैं जिससे पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। रविवार को कांग्रेस की एक रैली के दौरान पार्टी का एक कार्यकर्ता जयकारे लगा रहा था। इस दौरान उसने सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी क्रम में कार्यकर्ता को प्रियंका गांधी का भी जयकारा लगाना था, लेकिन गलती से वह ‘प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगा। इससे मंच पर उपस्थित पार्टी नेता असहज हो गए। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और प्रियंका गांधी के नाम से जयकारे लगाए।

विज्ञापन

 


दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को ‘जनाक्रोश रैली’ करने वाले हैं। इस रैली में कांग्रेस बीजेपी की आर्थिक नीतियों पर कड़े प्रहार करने वाली है। विधानसभा चुनाव के बीच यह रैली पार्टी में दम भरने के लिहाज से महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही कांग्रेस ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों की रिकॉर्ड भीड़ इकट्ठी करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में सभाएं कर अभी से माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में रविवार को बवाना क्षेत्र में एक बड़ी सभा आयोजित की गई। इस सभा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पार्टी के अन्य नेता पहुंचे थे। जब सुभाष चोपड़ा मंच पर खड़े होकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रहे थे, कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार पार्टी के जयकारे लगाने लगे। इसी दौरान उन्होंने ये गलती कर दी।


तीन दिसंबर को भी पार्टी कच्ची कालोनियों के मुद्दे पर शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निवास पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। पार्टी के मुताबिक कच्ची कालोनियों को पक्का करने के मामले में कई छुपे नियम बनाए गए हैं। इन नियमों के कारण कच्ची कालोनियों के लाखों लोगों को उनके मकानों का हक नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed