{"_id":"5d8a8b8d8ebc3e013371c6c1","slug":"congress-worker-said-he-will-commit-suicide-if-party-make-alliance-with-friend-of-dawood-ibrahim","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ता ने खून से लिखा खत, पार्टी ने दाऊद के दोस्त से गठबंधन किया तो जान दे दूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस कार्यकर्ता ने खून से लिखा खत, पार्टी ने दाऊद के दोस्त से गठबंधन किया तो जान दे दूंगा
Wed, 25 Sep 2019 03:03 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 25 Sep 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
मुंबई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आरिफ अब्बासी ने सोनिया गांधी को अपने खून से खत लिखकर धमकी दी है। अब्बासी ने लिखा कि यदि पार्टी दाऊद इब्राहिम के दोस्त और सपा नेता अबू आजमी के साथ गठबंधन करती है, तो वह आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार शाम अब्बासी ने कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंचकर बात कहने का ये तरीका अपनाया। कांग्रेस नेताओं को इस बात पर आपत्ति है कि पार्टी महाराष्ट्र में सपा के जिन नेताओं के लिए तीन सीटें छोड़ना चाहती है, उनके संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से रहे हैं।
विज्ञापन