{"_id":"6433649706c8b74f100fc2c4","slug":"congress-worker-arrested-for-throwing-bomb-at-son-house-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बेटे के घर पर बम फेंकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, तृणमूल में शामिल होने से था नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बेटे के घर पर बम फेंकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, तृणमूल में शामिल होने से था नाराज
Mon, 10 Apr 2023 06:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:51 AM IST
सार
जहीरुद्दीन ने अनिसुर के घर पर देसी बम फेंका था। अनिसुर रानीनगर 2 पंचायत क्षेत्र के टीएमसी यूथ विंग का अध्यक्ष है। 2018 के पंचायत चुनाव के दौरान पत्नी सेफाली शेख और बेटे अनिसुर के तृणमूल में शामिल होने के बाद से जहीरुद्दीन और उनके रिश्तों में खटास आ गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
बंगाल के मुर्शिदाबाद में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जहीरुद्दीन शेख (62) को तृणमूल सदस्य बेटे अनिसुर शेख (30) के घर बम विस्फोट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा, जहीरुद्दीन ने अनिसुर के घर पर देसी बम फेंका था। अनिसुर रानीनगर 2 पंचायत क्षेत्र के टीएमसी यूथ विंग का अध्यक्ष है। 2018 के पंचायत चुनाव के दौरान पत्नी सेफाली शेख और बेटे अनिसुर के तृणमूल में शामिल होने के बाद से जहीरुद्दीन और उनके रिश्तों में खटास आ गई थी। सेफाली के तृणमूल के पंचायत प्रधान बनने के बाद वह अपने पति और ससुराल वालों से अलग रहने लगी थी। हालांकि, हमले में कोई घायल नहीं हुआ था, क्योंकि अनिसुर और सेफाली भागने में सफल रहे थे।