{"_id":"5bdf5c9ebdec221c33788f70","slug":"congress-worker-alleges-gangrape-threat-by-bjp-leaders-supporter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवाः कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा नेता के समर्थकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म की धमकी का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवाः कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा नेता के समर्थकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म की धमकी का आरोप
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
diya
- फोटो : amar ujala
गोवा में कांग्रेस पार्टी की एक कार्यकर्ता और वकील ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता सुभाष शिरोडकर ने समर्थकों ने उन्हे सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई को गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य सचिव दीया शेटकर ने बताया कि मुझे एक अनजान नंबर से कॉल आई कि मैं न तो शिरोडकर के विधानसभा क्षेत्र में जाऊं और न ही उनके खिलाफ प्रचार करूं। एक महिला को प्रताड़ित करने के लिए शिरोडकर के समर्थक इतना गिर गए कि उन्होंने मुझे सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी।
विज्ञापन
शेटकर ने कहा कि मैंने पणजी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है और आग्रह किया है कि पुलिस इस मामले की छानबीन करे। बकौल शेटकर लोकतांत्रिक ताने-बाने में एक महिला के स्वाभिमान का सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि शिरोडकर पहले कांग्रेस में ही हुआ करते थे। उन्होंने अक्टूबर में ही भाजपा का दामन थामा है।