फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress worked to bring Muslim personal law Amit Shah in Rajya Sabha

Rajya Sabha: 'कांग्रेस ने मुस्लिम पर्सनल लॉ लाने का काम किया, लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है BJP', शाह बोले

Tue, 17 Dec 2024 10:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Dec 2024 10:47 PM IST
सार

Rajya Sabha: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के जवाब में कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने समान नागरिकता संहिता, आरक्षण सहित कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की। शाह ने यह भी कहा कि सरकार हर राज्य में यूसीसी लागू करेगी। 

विज्ञापन
Congress worked to bring Muslim personal law Amit Shah in Rajya Sabha
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने धारा 14, 15 को भंग किया, मुस्लिम पर्सनल लॉ लाने का काम किया। कांग्रेस पार्टी कभी भी तुष्टीकरण से ऊपर नहीं उठ सकती। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार का काम करने का तरीका लोकतांत्रिक है। भाजपा सरकार हर राज्य में समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) लेकर आएगी।
विज्ञापन


'आरक्षण की विरोधी है कांग्रेस'
शाह ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में अनुसूचित जाति (एससी), जनजाति  (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण की बात करने वाली पार्टी असल में आरक्षण विरोधी है। उनकी कथनी और करनी में फर्क है, क्योंकि काका साहब कमीशन की रिपोर्ट अगर समय से स्वीकार की जाती तो 1980 में मंडल कमीशन की रिपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती। शाह ने यह भी कहा कि राजीव गांधी का अब तक का सबसे लंबा भाषण मंडल कमीशन के विरोध में था। अपने संबोधन में राजीव गांधी ने जो कि लोकसभा के रिकॉर्ड पर है, न केवल आरक्षण की आलोचना की थी बल्कि उसे उचित भी नहीं माना था। मौजूदा मोदी सरकार ने उस कमीशन को मान्यता दी, पिछड़े वर्ग का सम्मान किया।
विज्ञापन


'मोहब्बत को दुकान से नहीं खरीद सकते'
गृह मंत्री ने तंज भरे लहजे में कहा कांग्रेस महाराष्ट्र और हरियाणा में अपनी हार को लेकर कोई समिति का गठन कर रही है। इसके बजाए वह आत्मावलोकन करें जमीन पर काम करें, लोगों की सुने। शाह ने कहा उन्होंने मोहब्बत की दुकान के बहुत सारे नारे सुने हैं। इस महत्वाकांक्षा को रखने वाली लोगों के बारे में बहुत सारी बातें सुनी है। मोहब्बत कोई चीज नहीं है, जिसे आप दुकान से खरीद सकते हैं। आपको कोई समिति भी बनाने की आवश्यकता नहीं है बस अपने कर्म सुधार लीजिए, जनता आपके साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नेहरू ने अंबेडकर का स्मारक बनाने से किया इनकार'
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि (बाबा साहेब भीमराव) अंबेडकर को लेकर कांग्रेस के क्या भाव थे, इसका वर्णन सदन पटल पर किया जाना आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने सदन को बताया कि मुंबई के मेयर ने एक पत्र लिखा था कि मऊ में अंबेडकर का स्मारक बनना चाहिए, लेकिन उसे समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। इससे सहज अंदाजा हो जाता है कि अंबेडकर को लेकर कांग्रेस के मन में कितना सम्मान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed