फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress wins majority of nagar panchayat seats in Nanded highest in Latur as BJP faces setback in Maharashtra news and updates

महाराष्ट्र: नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को झटका, नांदेड़ में कांग्रेस को बहुमत, लातूर में बनी सबसे बड़ी पार्टी

Wed, 19 Jan 2022 04:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़ Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 19 Jan 2022 04:14 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने नांदेड़ में कुल तीन और लातूर में 14 सीटों पर जीत हासिल की। उधर कांग्रेस को नांदेड़ में 33 और लातूर में 23 सीटों पर विजय मिली। 

विज्ञापन
Congress wins majority of nagar panchayat seats in Nanded highest in Latur as BJP faces setback in Maharashtra news and updates
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र में नगर पंचायत चुनावों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वहीं, कांग्रेस के लिए बुधवार को जारी हुए नतीजे कई खुशखबरियां लाए हैं। बताया गया है कि लातूर जिले की चार नगर पंचायत और नांदेड़ की तीन नगर पंचायत के चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि नांदेड़ में माहुर, अर्धापुर और नायगांव नगर पंचायत में 51 सीटों के लिए मतदान हुआ था जिनमें से कांग्रेस ने 33 सीटें जीती हैं। नायगांव नगर पंचायत में कांग्रेस ने सभी 17 सीटें जीती हैं। इसके अलावा अर्धापुर में 17 में से 10 सीटें जीतने के बाद पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने नांदेड़ में कुल तीन और लातूर में 14 सीटों पर जीत हासिल की।  भाजपा ने अर्धापुर में दो सीटों पर विजय हासिल की। नांदेड़ की माहुर नगर पंचायत का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। यहां 17 में से छह सीटों पर कांग्रेस, सात पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और तीन पर शिवसेना ने विजय प्राप्त की। भाजपा को एक सीट पर जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर लातूर में चार नगर पंचायतों (हर एक में 17 सीटें) में 68 सीटों पर मतदान हुआ था। लातूर में भाजपा और राकांपा ने 14-14 सीटें जीती। लेकिन सबसे ज्यादा 23 सीटें कांग्रेस को मिलीं, शिवसेना और प्रहार को छह-छह सीटों पर जीत मिली। निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार सीटों पर जीत दर्ज की।


गौरतलब है कि महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख लातूर और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण  नांदेड़ का प्रतिनिधित्व करते हैं। देशमुख और चव्हाण दोनों ही कांग्रेस के विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed