{"_id":"606788cc2cb92415e625938a","slug":"congress-will-united-opposition-on-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : ईवीएम को लेकर विपक्ष को एकजुट करेगी कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव : ईवीएम को लेकर विपक्ष को एकजुट करेगी कांग्रेस
Sat, 03 Apr 2021 02:43 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:43 AM IST
सार
- -चुनाव बाद कांग्रेस अध्यक्ष विपक्षी दलों के साथ करेंगी चर्चा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईवीएम की विश्वसनीयता और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस विपक्षी दलों को एकजुट करेगी। कांग्रेस का कहना है कि लंबे समय से ईवीएम को लेकर पूरे देश में राजनीतिक दल सवाल उठाते आ रहें ऐसे में आयोग की ईवीएम का हठ छोड़कर स्पष्ट नीति या विकल्प देना होगा ताकि मतदाताओं की शंका दूर हो।
विज्ञापन
असम में भाजपा उम्मीदवार की कार में ईवीएम ले जाने के खुलासे के बाद चुनाव गड़बड़ी और ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विपक्षी दलों के साथ वर्चुअल बैठक कर सकती हैं।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि ये आशंका अकेले कांग्रेस की नहीं है। तमाम दलों ने समय-समय पर ईवीएम को लेकर अविश्वास जताया है। ऐसे में गैर भाजपा दलों से बात कर भविष्य में निष्पक्ष चुनाव हों इस रणनीति पर कांग्रेस आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, ईवीएम से चुनाव को लेकर आयोग हठ पर बना है। जबकि देश भर से ईवीएम को लेकर शिकायत आ रही हैं। चुनाव परिणाम प्रभावित न हों इसके लिए स्पष्ट नीति होनी चाहिए।आयोग विकल्प रखे ताकि शंका न रहे।
आगे कहा कि ईवीएम की सुरक्षा पुख्ता होनी चाहिए। दुनिया के देशों में अगर एक फीसदी लोगों को भी आपत्ति है तो आयोग बदलाव करता है। उनका कहना है कि 4-5 वर्षों में ईवीएम को लेकर शिकायतें बढ़ी हैं।