फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will take out Voter Adhikar Yatra, Rahul Gandhi said - will fight directly against vote theft

Bihar SIR: कांग्रेस निकालेगी वोटर अधिकार यात्रा, राहुल गांधी बोले- वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ेंगे

Thu, 14 Aug 2025 12:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 14 Aug 2025 12:17 PM IST
सार

कांग्रेस ने 17 अगस्त बिहार से वोटर अधिकार यात्रा निकालने का फैसला लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम यात्रा के जरिये वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस पूरी देश में सटीक मतदाता सूची के लिए काम करेगी। 

विज्ञापन
Congress will take out Voter Adhikar Yatra, Rahul Gandhi said - will fight directly against vote theft
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में कांग्रेस ने बड़ा एलान किया है। कांग्रेस ने 17 अगस्त बिहार से वोटर अधिकार यात्रा निकालने का फैसला लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम यात्रा के जरिये वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस पूरी देश में सटीक मतदाता सूची के लिए काम करेगी। 
विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी केवल चुनाव का मुद्दा नहीं है। बल्कि यह लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत की रक्षा से जुड़ी निर्णायक लड़ाई है। 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'वोट चोर जैसे गंदे शब्दों का इस्तेमाल करोड़ों मतदाताओं पर सीधा हमला', चुनाव आयोग का विरोधियों पर पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम पूरे देश में सटीक मतदाता सूची बनाने का मुद्दा उठाएंगे। युवा, श्रमिक, किसान, प्रत्येक नागरिक उठे और इस जन आंदोलन में शामिल हो। इस बार वोट चोरों की हार, जनता की जीत, संविधान की जीत। राहुल गांधी ने भारत जोड़ों न्याय यात्रा का एक वीडियो भी साझा किया। 

वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने की तैयारी
कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि राहुल गांधी बिहार में विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं के साथ वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने के लिए वोटर अधिकार यात्रा निकालेंगे। यात्रा 17 अगस्त से शुरू होगी और एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में समाप्त होगी।


कांग्रेस ने कहा था कि वोट चोरी उसके लिए 'करो या मरो' का मुद्दा है। वहीं कांग्रेस ने 14 अगस्त की शाम को 'लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च' सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने आरोपों को लोगों तक ले जाने के लिए एक रोडमैप की घोषणा की थी। कांग्रेस नेता और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के एआईसीसी प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के साथ इसे लोगों तक ले जाएगी।

ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों से जुड़े मामले पर फैसला सुरक्षित; SG बोले- मुद्दा सुलझाने की जरूरत, सिब्बल ने कहा- बहस जरूरी

कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर 'लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च' निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त से सात सितंबर के बीच कांग्रेस सभी राज्य मुख्यालयों पर वोट चोर, गद्दी छोड़ो रैलियां आयोजित करेगी। 15 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच वोट के अधिकार को बचाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed