{"_id":"5aad9fbb4f1c1bbf088b5da7","slug":"congress-will-not-succumb-to-ego-of-power-sonia-gandhi-promise-to-fight-corruption-is-nautanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्ता के अहंकार के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस: सोनिया, भ्रष्टाचार से लड़ाई के वादे को बताया ‘नौटंकी’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सत्ता के अहंकार के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस: सोनिया, भ्रष्टाचार से लड़ाई के वादे को बताया ‘नौटंकी’
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Mar 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : PTI
सोनिया गांधी ने कांग्रेस महाधिवेशन में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर सत्ता में बने रहने और कांग्रेस को खत्म करने के लिए हर हथकंडा अपनाने का आरोप लगाया। पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने कहा, ये सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रही है। लेकिन कांग्रेस सत्ता के अहंकार के आगे कभी नहीं झुकेगी।
शनिवार को पार्टी के 84वें महाधिवेशन में उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी के चुनाव से पहले भ्रष्टाचार से लड़ाई और समावेशी विकास के वादे सिर्फ ‘नौटंकी’ थी। ‘सबका साथ-सबका विकास और न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ का नारा सिर्फ दिखावा था। यह सिर्फ सत्ता हथियाने की तरकीब थी। उन्होंने कहा, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए किसी भी बलिदान के लिए तैयार रहना चाहिए।
हमें देश को भेदभाव, बदले की राजनीति और अहंकार से मुक्त करना होगा। सोनिया ने कहा, मौजूदा सरकार की ओर से खड़ी चुनौतियों से पूरी ताकत से लड़ें। देश को सत्ता की दहशत से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष छेड़ें। सोनिया ने कहा, कांग्रेस अत्याचारी मोदी सरकार से लड़ रही है। लोगों को यह महसूस होने लगा है कि भाजपा में 2014 में सत्ता में आने के लिए जो वादे किए थे, वो खोखले थे।
विज्ञापन
2019 में मोदी के खिलाफ महागठबंधन के संकेत
सोनिया ने अपने कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा, 2003 में अन्य दलों को साथ लेकर काम करना शुरू किया तो 2004 में सत्ता मिली। मनमोहन सिंह के नेतृत्व हमारी सरकार ने पांच साल मेहनत की। इससे 2009 में फिर बड़ी जीत मिली। हम एक बार फिर लोगों का भरोसा जीतने और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ काम करने को तैयार हैं।
राहुल ने सोनिया को गले लगाया
संबोधन के बाद जब सोनिया मंच से उतरीं तो राहुल उनसे गले जा लगे। इस भावुक लम्हे को देख वहां मौजूद नेता खड़े होकर ताली बजाने लगे। कुछ नेता इस पल को कैमरे में कैद करते भी नजर आए।

ईवीएम की जगह, बैलेट पेपर से हों चुनाव
राहुल गांधी
ईवीएम की जगह, बैलेट पेपर से हों चुनाव
कांग्रेस चाहती है कि चुनाव ईवीएम की जगह, बैलेट पेपर से हों। महाधिवेशन में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ईवीएम के दुरुपयोग को लेकर तमाम सवाल उठे हैं, जनता और राजनीतिक दलों में ईवीएम के दुरुपयोग और चुनावों में हेरफेर को लेकर आशंकाएं हैं, इसलिए देश को बैलेट से चुनाव पर लौटना चाहिए।
चुनाव आयोग को दुनिया के प्रमुख लोकतंत्रों की तरह भारत में भी बैलेट पेपर से चुनाव पर फिर विचार करना चाहिए। पार्टी के राजनीतिक संकल्प में कहा गया है कि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए ताकि जनता का इस पर भरोसा बना रहे।
मोदी सरकार से थका देश, कांग्रेस ही दिखाएगी रास्ता : राहुल
राहुल गांधी ने कहा है देश मोदी सरकार से ‘थक’ चुका है और अब इससे बाहर निकलने का रास्ता खोज रहा है। सिर्फ कांग्रेस ही देश को एकजुट कर आगे का रास्ता दिखा सकती है। मोदी सरकार पर नफरत और गुस्सा फैला रही है और हम प्यार तथा भाईचारा। कांग्रेस जो काम करेगी, वह देश के लिए होगा।
वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलेंगे
राहुल ने कहा, अगर युवा पार्टी को आगे ले जाना चाहते हैं, तो यह अनुभवी नेताओं के बिना नहीं होगा। पार्टी को एक नई दिशा देने के लिए मेरी कोशिश युवाओं और अनुभवी नेताओं को साथ लाने की होगी।