फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will not announce name of chief minister before Telangana assembly elections

तेलंगाना: भाजपा की राह पर चली कांग्रेस, विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं

Wed, 19 Sep 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Wed, 19 Sep 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
Congress will not announce name of chief minister before Telangana assembly elections
राहुल गांधी
 तेलंगाना में कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करेगी। कांग्रेस यहां तेदेपा, भाकपा और तेलंगाना जन समिति के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के एक महत्वपूर्ण नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


तेलंगाना में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आर सी खूंटिया ने बताया कि कांग्रेस में किसी भी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करने की अपनी पुरानी परिपाटी रही है। 
विज्ञापन


खूंटिया ने बताया, ' तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर चुनाव के बाद अंतिम फैसला किया जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ' इस पर चुनाव का परिणाम आने के बाद विधायकों की राय जानने और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर चर्चा करने के बाद ही अंतिम निर्णय किया जाएगा।' 

तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने से लगभग आठ महीने पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (राव फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं) की सिफारिश पर छह सितंबर को राज्य विधानसभा को भंग कर दिया गया था। 

चुनाव आयोग ने अभी तक राज्य में चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की है। 

खूंटिया ने बताया, ' सीटों की साझेदारी को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन हमने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है। हमारा साझा एजेंडा रहेगा और संयुक्त रूप से प्रचार करने के लिये कुछ रणनीति बनाएंगे।’’ 


उन्होंने बताया कि गठबंधन के सहयोगियों के जीतने की संभावना तय करेगी कि कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

खूंटिया ने कहा, ' कौन कितनी सीट पर लड़ेगा सवाल यह नहीं है, सवाल यह है कि किसके जीत की कितनी संभावना है। कांग्रेस इस गठबंधन में मुख्य सहयोगी है और शेष अन्य पार्टियों को उस स्थान पर प्राथमिकता दी जाएगी, जहां वो मजबूत स्थिति में होंगे।' 

तेदेपा ने पिछली बार भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 15 सीटें जीती थीं तथा उसे लगभग 15 फीसदी वोट हासिल हुए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed