{"_id":"5c434a11bdec22738244621c","slug":"congress-will-make-their-manifesto-after-survey-to-people-of-country-for-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनता जो बोलेगी, कांग्रेस पार्टी वैसा ही घोषणा पत्र बनाएगी, इतने शहरों में राय लेना शुरू ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जनता जो बोलेगी, कांग्रेस पार्टी वैसा ही घोषणा पत्र बनाएगी, इतने शहरों में राय लेना शुरू
Sat, 19 Jan 2019 09:32 PM IST
Jitendra Bhardwaj
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: Jitendra Bhardwaj
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : Amar Ujala
2019 का बिगुल बजने के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव कैसे जीता जाए, राजनीतिक पार्टियां इसी गुणा-भाग में लगी हैं। कई नई बातें भी देखने को मिल रही हैं। अतीत में जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र कमोबेश बंद कमरे में ही बनता आया है। यह पहला चुनाव है जब कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जनता से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
युवा क्या चाहते हैं, आर्थिक मामलों के जानकारों की सलाह क्या है, डिफेंस से जुड़े लोग सुरक्षा पर क्या सोचते हैं, सरकारी नौकरी कम हो रही है तो प्राइवेट क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की क्या संभावनाएं हैं, महिलाओं की समस्याएं क्या हैं, जैसे कई अन्य वर्गों से उनकी राय ली जा रही है। करीब 150 शहरों में इस तरह की राय लेने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि लोगों की राय लेकर घोषणा पत्र तैयार करने की पहल आम आदमी पार्टी ने गत विधानसभा चुनाव में की थी। आप' ने तो हर विधानसभा क्षेत्र का अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार किया था। अब उसी तर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने जनता से पूछकर लोकसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
इस कार्य के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम को इस कमेटी का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी नेता जयराम रमेश का कहना है कि करीब डेढ़ सौ शहरों में लोगों के सुझाव लिए जा रहे हैं। पार्टी की वेबसाइट पर सुझाव भेजे जा सकते हैं। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन एवं दूसरे कई अर्थशास्त्री भी कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो के लिए अपनी राय दे चुके हैं।
किसानों की समस्याओं को कैसे हल किया जाए, इसके लिए कृषि विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।अगर सरकारी नौकरी नहीं है तो युवा किस क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, बैंक प्रणाली, सरकारी तंत्र और दूसरे विशेषज्ञ उनकी मदद किस तरह करेंगे, ये सब बातें भी पूछी जा रही हैं।
जीएसटी के अलावा अन्य वाणिज्यिक मसलों पर राय देने के लिए लोग आगे आ रहे हैं।विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की राय लेकर उसकी एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार होगी। कांग्रेस पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक के समक्ष जनता के सुझावों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र को अंतिम रुप देगी।
'बेहतर भारत' मुहिम का हिस्सा है जनता की राय लेना
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने गत माह 'बेहतर भारत' मुहिम की औपचारिक शुरुआत की थी। एनएसयूआई पदाधिकारियों के साथ काफी देर तक बातचीत कर राहुल गांधी ने उन्हें कुछ टिप्स दिए थे। उनका कहना था कि 'बेहतर भारत' के लिए छात्रों की बात 2019 के घोषणा पत्र में शामिल की जाएगी। राहुल गांधी ने एनएसयूआई के साथ बातचीत में कहा, उनके पास जो भी अच्छे आइडिया हैं, वह उनके बारे में बताएं।
देशभर के सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों से इस तरह के आइडिया एकत्रित किए जाएंगे। बेहतरीन आइडिया को कांग्रेस पार्टी 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इस मुहिम के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के नेता विभिन्न शहरों में जाकर छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही हर कालेज में एनएसयूआई एक-एक एम्बेसडर नियुक्त करेगी। एंबेसडर उस छात्र को बनाया जाएगा, जो कालेज की विभिन्न सार्थक गतिविधियों में खुद को आगे रखता हो। उसके पास छात्रों की समस्याओं के हल के लिए अच्छे आइडिया हों।
देशभर के सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों से इस तरह के आइडिया एकत्रित किए जाएंगे। बेहतरीन आइडिया को कांग्रेस पार्टी 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इस मुहिम के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के नेता विभिन्न शहरों में जाकर छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही हर कालेज में एनएसयूआई एक-एक एम्बेसडर नियुक्त करेगी। एंबेसडर उस छात्र को बनाया जाएगा, जो कालेज की विभिन्न सार्थक गतिविधियों में खुद को आगे रखता हो। उसके पास छात्रों की समस्याओं के हल के लिए अच्छे आइडिया हों।