फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will make new presidents in six states for preparation of lok sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, छह राज्यों में बनेंगे नए अध्यक्ष

Tue, 01 Jan 2019 08:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 01 Jan 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Congress will make new presidents in six states for preparation of lok sabha elections 2019
कांग्रेस

तीन राज्यों में सरकार बनने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों की तलाश शुरू हो गई है। पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक आधा दर्जन राज्यों को नए अध्यक्ष मिल सकते हैं। संसद सत्र 8 जनवरी को समाप्त हो रहा है और 11-12 को राहुल गांधी विदेश दौरे पर जा रहे हैं। उम्मीद है कि उससे पहले इसकी घोषणा हो सकती है। 

विज्ञापन


राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों क्रमश: सचिन पायलट के उपमुख्यमंत्री, कमलनाथ के मुख्यमंत्री और भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद वहां भी प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली हो गया है। वहीं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का कार्यकाल पूरा हो चुका है और लंबे समय से उन्हें बदलने की बात चल रही है। वहां प्रभारी का पद खाली है। 
विज्ञापन


यूपी में भी अध्यक्ष पद को बदला जाना तय है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो संसद सत्र के ठीक बाद राहुल गांधी ने यूपी के नेताओं को बुलाया है। छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया यूपी जाना चाहते हैं। दिल्ली को लेकर भी लंबे समय से फैसला लंबित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय स्तर पर राहुल की टीम में सबसे अहम संगठन महासचिव का पद खाली हुआ है। अशोक गहलोत के सीएम बनने के बाद कई नेता इस दौड़ में हैं। इस बदलाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जानी है। 13 प्रभारियों में से कुछ को महासचिव बनाने की तैयारी है। वर्तमान में 12 महासचिव हैं, जिनमें मोतीलाल वोरा और अशोक गहलोत को छोड़कर सभी के पास राज्यों का प्रभार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed