फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will give relaxation in rules for candidature in Karnataka

पुराने नियम और शर्तों को तोड़ने जा रही कांग्रेस, कर्नाटक में ऐसे देगी टिकट

Wed, 11 Apr 2018 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Apr 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
Congress will give relaxation in rules for candidature in Karnataka
congress - फोटो : ANI
कर्नाटक विधानसभा में उम्मदवारों के चयन के लिए कांग्रेस अपने कुछ पुराने नियम और शर्तों को तोड़ने जा रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक परिवार, एक टिकट का नियम तोड़ने के बाद अब कर्नाटक में उम्मीदवारों की आयु सीमा में भी छूट देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

 
पार्टी कर्नाटक में इन दोनों नियम और शर्त को लेकर कुछ उम्मीदवारों को राहत देने जा रही है। राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को कर्नाटक के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। दरअसल, राहुल गांधी बतौर उपाध्यक्ष पार्टी में इस बात के पक्षधर रहे हैं कि 70 साल से ऊपर के व्यक्ति को चुनाव में न उतारा जाए, लेकिन कुछ वर्तमान विधायकों और अपने इलाके में दबदबा रखने वाले कुछ जिताऊ नेताओं की उम्र इस नियम को लांघ रही है। 
विज्ञापन


राज्य में कुछ ऐसे नेता भी टिकट की लाइन में हैं, जिनके परिवार का सदस्य पहले से ही मैदान में है। ऐसे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और वरिष्ठ नेताओं की राय है कि पार्टी हिमाचल की तरह अपवाद स्वरूप कुछ सीटों पर अपना रुख बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में ही अंतिम फैसला होगा। इससे पहले पंजाब में राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा अपनी पत्नी को टिकट दिलाना चाहते थे लेकिन पार्टी ने नियमों को हवाला देकर उन्हें रोक दिया था। हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह दोनों को टिकट दिया गया था। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चाहकर भी अपने बेटे या बेटी को टिकट नहीं दिला सके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed