{"_id":"627718b62904c8013c0d7ec6","slug":"congress-will-discuss-on-farmer-leaders-and-future-issues-in-udaipur-chintan-shivir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस : किसानों के मुद्दे को उदयपुर चिंतन शिविर में देगी धार, किसान नेताओं के साथ भी होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस : किसानों के मुद्दे को उदयपुर चिंतन शिविर में देगी धार, किसान नेताओं के साथ भी होगी चर्चा
Sun, 08 May 2022 06:41 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 08 May 2022 06:41 AM IST
सार
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में उनके आवास पर शनिवार को कृषि संबंधी विषय पर चर्चा के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह आदि अन्य किसान नेता पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस उदयपुर चिंतन शिविर में अपनी हार की समीक्षा के साथ भविष्य के मुद्दों और रणनीति को धार देने जा रही है। 13 से 15 मई तक होने वाले शिविर में देश में कृषि और किसानों के मुद्दे पर पार्टी की भूमिका और सोच क्या होगी उसका ब्लूप्रिंट भी तैयार होगा। चिंतन शिविर का एजेंडा तैयार करने वाली कृषि और किसानों से जुड़ी समिति ने किसान नेताओं के विचार सुने और मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में उनके आवास पर शनिवार को कृषि संबंधी विषय पर चर्चा के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह आदि अन्य किसान नेता पहुंचे। किसान नेताओं ने कहा, कृषि कानूनों के निरस्त होने के बावजूद केंद्र सरकार ने अभी भी किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। किसानों पर मुकदमे कायम हैं।
विज्ञापन
एमएसपी को लेकर केंद्र की क्या रणनीति होनी चाहिए और कांग्रेस की क्या भूमिका हो इस पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद हुड्डा ने कहा, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तराखंड से भी किसान आए थे। एमएसपी को लेकर सी टू फार्मूला लागू करवाया जाए। ये एमएसपी पर लागू होना चाहिए।
विज्ञापन
पानी, इंपोर्ट ड्यूटी, हाई टेंशन वायर, लैंड कंप्लेक्शन, कर्ज, क्लाइमेंट चेंज जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, किसान नेताओं ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। कॉन्सेप्ट पेपर बनाकर इस पर चर्चा की जाएगी। साल 2024 में सरकार बनने पर किसानों के लिए क्या लागू किया जा सके इसलिए चर्चा करना जरूरी है।
उन्होंने कहा, सरकार एमएसपी पर बिल लेकर आए। कोई कम कीमत पर फसल खरीदता है तो सजा का प्रावधान हो। कांग्रेस की समिति में भूपेंद्र हुड्डा के अलावा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता सीएस देव सिंह, शक्ति सिंह गोहिल, नाना पटोले, प्रताप सिंह बाजवा, अखिलेश प्रताप सिंह, अजय सिंह लल्लू, अरुण यादव और गीता कौर शामिल हैं। समिति सीडब्ल्यूसी से पहले 9 मई को कृषि और किसानों से संबंधित रिपोर्ट सौंपेगी।