फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will decide the future strategy against Narendra Modi government

मोदी सरकार के खिलाफ भविष्य की रणनीति तय करेगी कांग्रेस

Thu, 09 Jan 2020 12:38 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 09 Jan 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Congress will decide the future strategy against Narendra Modi government
प्रतीकात्मक तस्वीर

कांग्रेस ने 11 जनवरी को अपनी सर्वोच्च इकाई कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी नेता वर्तमान राजनीतिक माहौल खासकर जेएनयू छात्रों-शिक्षकों पर हुए हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा करेगी। बैठक में पार्टी की ओर से जेएनयू मामले में बनाई गई चार सदस्यों की तथ्य जांचने वाली कमेटी की रिपोर्ट भी बैठक में रख सकती है।

विज्ञापन


पार्टी देश की अर्थव्यवस्था और बजट सत्र को लेकर भी अपनी रणनीति पर विचार करेगी। पार्टी संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को भी अंतिम रूप देगी ताकि संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो। शनिवार शाम होने जा रही सीडब्ल्यूसी की बैठक में चर्चा का सबसे अहम मुद्दा देश में वर्तमान सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य है। 
विज्ञापन


कांग्रेस बैठक में विपक्षी दलों के साथ तालमेल और सरकार के खिलाफ एक जैसे मुद्दों पर एकजुटता को लेकर भी चर्चा कर सकती है। कांग्रेस को भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था को लेकर भी राज्य इकाईयों को निर्देश दे अगले कार्यक्रम घोषित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed