फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will create 5 lakh social media warriors to compete BJP, Rahul gandhi appeal to join

भाजपा को टक्कर देने की तैयारी में कांग्रेस, बनाएगी 5 लाख सोशल मीडिया वॉरियर्स

Mon, 08 Feb 2021 08:47 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 08 Feb 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Congress will create 5 lakh social media warriors to compete BJP, Rahul gandhi appeal to join
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया को पूरी तरह से टैप करने का रोडमैप तैयार कर लिया है। इसके लिए पार्टी ने सोमवार को 'ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया' कैंपेन लॉन्च किया है। सोशल मीडिया वॉरियर बने नाम से यह अभियान पूरे देशभर में जोर शोर से चलाया जाएगा। इस कैंपेन के जरिए पार्टी सत्तारुढ़ भाजपा से लोहा लेने का मन बना चुकी है जिसके पास दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी आईटी तंत्र है।

विज्ञापन


इस अभियान को पहले उन राज्यों में मजबूती से चलाया जाएगा जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन वॉरियर्स की पहली परीक्षा पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनाव में होगी।
विज्ञापन


पार्टी इस तीन महीने के सघन अभियान के तहत पहले महीने वॉरियर्स को आकर्षित करने के लिए देशभर में जागरुकता कार्यक्रम चलाएंगी। इसमें में एनएसयुआई और युवा कांग्रेस की बड़ी भूमिका होगी जो मोबाइल एप्लीकेशंस में माहिर युवाओं को इस अभियान से जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने तक इंटरव्यू और आवेदन की स्क्रूटनी होगी और तीसरे महीने से इन वॉरियर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। लक्ष्य 5 लाख वॉरियर्स रिक्रूट करने का है। इनमें से 50 हजार को सघन ट्रेनिंग के बाद राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर पदाधिकारी बनाया जाएगा। हर पदाधिकारी 10 वॉरियर्स की टीम का नेतृत्व करेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो संदेश के जरिए लोगों से सोशल मीडिया वॉरियर्स टीम ज्वाइन करने की अपील की है।

कैंपेन के लांच के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, सेव डेमाक्रेसी, सेव इंडिया ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान के जरिए 5 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। ये अभियान सभी राज्यो के जिलो में जोरशोर से चलेगा।

कांग्रेस के आईटी प्रकोष्ठ से जुड़े रोहन गुप्ता ने कहा, आज आम लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। जो लोग अपनी विचार और अपनी बात रखना चाहते है कांग्रेस उन्हें एक प्लेटफार्म देगी। इसके जरिए कांग्रेस की विचारधार से जुड़े लोग, पार्टी के कार्यकर्ता और आम लोग भी अपनी बात रख सकेंगे। पार्टी के इस अभियान से जुड़ने के लिए वाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।

हर वॉरियर अपने क्षेत्र में बनाएंगे दस व्हाट्सएप ग्रुप

सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों को ले जाने के अलावा विरोधी लोगों के दुष्प्रचार से टक्कर लेने, फेक न्यूज का पर्दाफाश करने और विरोधी नेताओं के कमजोर बयानों को पकड़ कर उनकी ट्रोलिंग करने जैसे सोशल मीडिया के औजारों से इन वॉरियर्स को लैस किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी की योजना है कि पार्टी को शीर्ष स्तर पर इन वॉरियर्स से फीडबैक मिले। वे व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की समस्याओं को एकत्र करेंगे।  हर वॉरियर को अपने अपने क्षेत्र में दस व्हाट्सएप ग्रुन बनाने का जिम्मा दिया जाएगा। इस तरह 50 लाख ग्रुपों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा।

पार्टी इस अभियान को बूथ लेवल तक ले जाने की योजना तैयार कर रही हैं। इस कैंपेन के जरिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को देश की विभिन्न भाषाओं और सभी तरह के सोशल प्लेटफार्म के लिए तैयार किया जाएगा। ताकि कार्यकर्ताओं से जुड़े वेबिनार और बैठकों का आयोजन सफलतापूर्वक कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed