फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress will contest five states assembly elections on the topic of inflation

महंगाई को हथियार बनाकर पांच राज्यों के चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस

Sun, 28 Feb 2021 02:16 PM IST
Tanuja Yadav आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Feb 2021 02:16 PM IST
सार

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि सभी राज्यों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। जल्द ही सभी राज्यों में सहयोगी दलों के अलावा अन्य से अलायंस संभव है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा तीसरी तिमाही की जीडीपी भी निराशाजनक रही है।

विज्ञापन
congress will contest five states assembly elections on the topic of inflation
Congress symbol - फोटो : social media

विस्तार

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस महंगाई को अपना अहम हथियार बनाकर चुनावी मैदान में उतरेगी। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है जिस तरीके से महंगाई बढ़ रही है और सरकार का उस पर नियंत्रण नहीं है। यही वजह है कि लोग बहुत परेशान है।

विज्ञापन


पेट्रोल से लेकर डीजल और एलपीजी की लगातार बढ़ रही कीमतें लोगों की कमर तोड़ रही हैं। कांग्रेस ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को महंगाई के मुद्दे पर करारा जवाब देगी। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की आर्थिक नीतियां बहुत लचर हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि नोटबंदी के बाद न सिर्फ अर्थव्यवस्था चरमराई बल्कि जीएसटी पर लगातार स्लैब बदलने से खुद सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। पूर्व वित्त मंत्री पवन बंसल ने कहा यूपीए की सरकार में 1,74,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि भाजपा सरकार ने अब इस सब्सिडी को भेज 22,000 करोड़ रुपये पर समेट दिया है। पवन बंसल का कहना है कि यह सीधे-सीधे जनता की जेब पर डाका है क्योंकि उनकी सरकार जनता को राहत और रियायत देती थी ताकि चीजें आसानी से चल सके। भारतीय जनता पार्टी ने सरकार द्वारा दिए जाने वाली इन सुविधाओं को उनसे छीन लिया।

पवन बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी, नतीजतन महंगाई में जबरदस्त इजाफा हुआ। बंसल का कहना है 9.20 रुपये वाली एक्साइज ड्यूटी को वर्तमान सरकार ने 32.78 रुपये पर पहुंचा दिया है। यही वजह है कि महंगाई आसमान पर पहुंच गई है।

जनता महंगाई का जवाब वोट के माध्यम से देगी - कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में जनता इस महंगाई का जवाब अपने वोट के माध्यम से देगी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा इस तिमाही जो जीडीपी ग्रोथ रेट है वह बहुत ही निराशाजनक है। सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार को जो बूस्टर देना चाहिए वह नहीं दिया जा रहा है। नतीजा हमारे देश की जीडीपी अभी भी बहुत बुरी दशा में है।

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की लचर विदेश नीतियों पर भी हमला बोला बंसल ने कहा कि यह पूरी दुनिया को पता है कि चीन ने क्या किया। जबकि केंद्र सरकार इस मामले में बोलने से बच रही है। 

सब कुछ अपने हाथ में करना चाहती है केंद्र सरकार
सोशल मीडिया रेगुलेशन को लेकर बनाई गई नई गाइडलाइंस पर कांग्रेस ने तीखा हमला किया। कांग्रेस का कहना है कि नई गाइडलाइन के बाद में कानून बनाया जाएगा। पवन बंसल कहते हैं कि यह सरकार सब पर कंट्रोल करना चाहती है। डाटा प्रोटेक्शन के नाम पर यह क्या करेंगे इसके बारे में अभी से सबको अंदाजा है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा इंडिपेंडेंट ऑटोनॉमस ऑर्गेनाइजेशन को भी सरकारी कंट्रोल में लाने की पूरी तैयारी केंद्र सरकार कर रही है।

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर पवन बंसल ने कहा कि बहुत बातचीत चल रही है। जो उनके साथी संगठन दल है, उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। कोशिश यही है कि सभी दल जो कॉंग्रेस की विचारधारा से मिलकर साथ आना चाहेंगे उन सभी का स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed