{"_id":"5afea4eb4f1c1b5b798b4e3e","slug":"congress-wants-its-mlas-to-install-an-app-on-their-phones-to-record-bjp-calls-for-switching-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने चला नया दांव, विधायकों से कहा कॉल करें रिकॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने चला नया दांव, विधायकों से कहा कॉल करें रिकॉर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Fri, 18 May 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में भाजपा के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उसे शनिवार को सदन में बहुमत साबित करना है। ऐसे में विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायकों को राजधानी बंगलूरू से 60 किलोमीटर दूर स्थित एक लग्जरी रिसॉर्ट में ठहराया हुआ है। मगर इस बार एक नया दांव खेलते हुए पार्टी ने अपने विधायकों के मोबाइल फोन जमा नहीं करवाए हैं बल्कि उन्हें बातचीत करने के लिए कह रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपने नव निर्वाचित विधायकों से कहा है कि वह अपने फोन में एक ऐप इंस्टॉल कर लें ताकि वह भाजपा द्वारा फोन किए जाने पर उसे रिकॉर्ड कर सकें। कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर ने भाजपा पर अपने विधायकों को बीएस येदियुरप्पा को समर्थन देने की एवज में घूस देने का आरोप लगाया है। गुरुवार को येदियुरप्पा ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 104 सीटें जीतने के बाद भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। उसके पास बहुमत के लिए 8 विधायकों की कमी है।
विज्ञापन
जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन के पास 116 विधायकों का समर्थन है। वह पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि जेडीएस के विधायकों को अपने पक्ष में करने के लिए 100 करोड़ रुपए नकद के साथ ही मंत्री पद का लालच दिया जा रहा है। हालांकि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस और जेडीएस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि वह इसके सबूत पेश करें। कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि पार्टी ने अपने विधायकों से कहा है कि वह एक ऐप इंस्टॉल करें जो फोन पर होने वाली बातचीत को रिकॉर्ड्स कर सके।
विज्ञापन