{"_id":"5b961322867a557eab5ac0fb","slug":"congress-waiting-for-bjps-candidates-contenders-list-might-come-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस करेगी भाजपा दावेदारों के नाम का इंतजार, अक्टूबर में होगा टिकट वितरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस करेगी भाजपा दावेदारों के नाम का इंतजार, अक्टूबर में होगा टिकट वितरण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Updated Mon, 10 Sep 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में दावेदारों का नाम तय होने के बाद और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा 15 अगस्त तक टिकट घोषणा के ऐलान के बावजूद पीसीसी सूचि निकालने की प्रक्रिया में देरी कर रही है।
विज्ञापन
इस धीमी प्रक्रिया के कई कारन बताये जा रहे हैं। जिनमे सबसे महत्वपूर्ण कारण है की कांग्रेस अब भाजपा के दावेदारों की चयन प्रक्रिया का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है की कांग्रेस अब अपने दावेदारों के नामों की घोषणा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक कर सकती है।
विज्ञापन
वहीँ भाजपा ने इस कार्य को काफी गोपनीय रखा है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है की पीसीसी द्वारा देर करने का एक विशेष कारण है। एक सर्वे में मिले फीडबैक के आधार पर टिकट वितरण की प्रक्रिया में देरी की जा रही है साथ ही इससे जुड़ी रिपोर्ट में ये बात सामने आई है की यदि टिकट वितरण जल्दी हो गया तो दावेदार नाराज हो जायंगे और उनके दूसरी पार्टी से भी जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
यदि पार्टी टिकट का वितरण देर से करेगी तो उन दावेदारों की दूसरी पार्टी से जुड़ने की सम्भावना काम हो जाएगी। पीसीसी का कहना है की प्रत्याशियों के नाम की सूचि तैयार है पार्टी विचार विमर्श अनुसार कभी भी नामों की घोषणा कर सकती है।
कांग्रेस के नताओं का कहना है की पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी काफी समय तक कांग्रेस से जुड़े हुए थे। अब उनके पार्टी छोड़ने के बाद एक डर यह भी बना हुआ है की यदि टिकट की घोषणा जल्दी हो जाती तो गुस्साए दावेदारों की जोगी से जुड़ने की सम्भावना बढ़ जाएगी।
इस बार छत्तीसगढ़ में चार बड़ी राजनितिक पार्टियों के साथ अन्य पार्टियां भी मैदान में हैं। ऐसे में कोई भी पार्टी नामों की घोषणा करने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाह रही है।
भाषा: इनपुट