फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress wait and watch role In Charges Against Bjp Leaders in babari case

बाबरी केस में SC के फैसले के बाद वेट एंड वाच की स्थिति में कांग्रेस

Thu, 20 Apr 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Thu, 20 Apr 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
Congress wait and watch role In Charges Against Bjp Leaders in babari case
सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल)
बाबरी विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह सहित भाजपा एवं विश्व हिंदू परिषद के 13 नेताओं पर आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा चलाने की अनुमती दी। इसके बाद से राजनैतिक समीकरण फिर से बदल गए और कई दलों के नेताओं ने बयान दिया, लेकिन कांग्रेस अपने स्टैंड से बचती हुई दिखी। 
विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव में लगातार हार और राज्यों में बड़े कांग्रेसी नेताओं के पार्टी छोड़ने से पार्टी बैकफुट पर है। ऐसे में वह इस मुद्दे पर कोई गलत स्टेप नहीं लेना चाहती है और वेट एंड वाच की रणनीति अपनाई हुई है। 
विज्ञापन


हालांकि, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और एके एंटनी सहित दूसरे नेताओं ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती और राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह का इस्तीफा मांगा। लेकिन, वह इस मुद्दे पर सीधे-सीधे स्टैंड लेने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। इस मामले में न्याय होना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए। 


सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विपक्ष ने अपना रुख अबतक स्पष्ट नहीं किया है। कांग्रेस जहां बाकी डेवलपमेंट का इंतजार करती दिख रही है वहीं दूसरे दल भी वेट एंड वाच की रणनीति में ही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed