फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress wages war against modi govt on rafel deal for one month

कांग्रेस ने किया ऐलान-ए-जंगः एक महीने तक राफेल सौदे पर मोदी सरकार को घेरने की योजना

Sun, 19 Aug 2018 02:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
congress wages war against modi govt on rafel deal for one month
rahul gandhi

कांग्रेस वॉर रूम यानी 15 गुरुद्वारा रकाबगंज से पार्टी नेताओं ने फ्रांस से हुए राफेल लड़ाकू विमान के सौदे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की घोषणा की है। पार्टी ने राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक महीने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि राफेल सौदे की कीमतों के अलावा मोदी-अंबानी के रिश्तों के चलते हुए सौदे में बदलावों को प्रमुखता से उजागर करें। राफेल को लेकर स्लोगन, तथ्यों और सबूतों के साथ प्रचार सामग्री आदि भी केंद्रीय स्तर पर तैयार कर राज्यों को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बैठक के बाद बताया कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के इस खेल का खुलासा कर जनता के समक्ष तथ्य और सबूत रखेगी। राफेल के भ्रष्टाचार में चौकीदार अब भागीदार बन गए हैं। देश को इस सौदे में 41 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे अर्से बाद कांग्रेस के वॉर रूम में रॉफेल सौदे को प्रमुख मुद्दे के तौर पर धार देने और साल के अंत में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनावों के अलावा वर्तमान राजनीतिक हालातों पर व्यापक चर्चा हुई। चुनावी राज्यों में पार्टी को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसे लेकर भी बैठक में नेताओं ने अपनी बात रखी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को लग रहा है कि राफेल सौदे में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा जा सकता है। 


बैठक में तय हुआ कि इस मुद्दे पर देश भर में करीब 90 प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा एक व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। राफेल की सच्चाई बताने का जिम्मा बड़े नेताओं को सौंपा गया है जो राज्यों, जिलों तक सुनिश्चित करेंगे कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार की सच्चाई ब्लॉक और मंडल तक पहुंचे। पार्टी नेता लड़ाकू विमान की कीमत और अनिल अंबानी से मोदी के रिश्तों को भी उजागर करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed