{"_id":"62b2bfbd0fbdf3704e10c0ea","slug":"congress-vs-bjp-jairam-ramesh-says-when-congress-says-bharat-jodo-pm-modi-and-home-minister-attempting-rahul-todo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Vs BJP: कांग्रेस बोली- हम कहते हैं 'भारत जोड़ो', भाजपा वाले कहते हैं नहीं 'राहुल-सोनिया तोड़ो'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress Vs BJP: कांग्रेस बोली- हम कहते हैं 'भारत जोड़ो', भाजपा वाले कहते हैं नहीं 'राहुल-सोनिया तोड़ो'
Wed, 22 Jun 2022 01:33 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:33 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस ने दो अक्तूबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की घोषणा की थी। जब भी कांग्रेस कहती है 'भारत जोड़ो' तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री राहुल तोड़ो की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
जयराम रमेश
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी का सामना कर रहे राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है। ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसी नेता भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं। अब कांग्रेस ने फिर से भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस ने दो अक्तूबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की घोषणा की थी। इस पर भाजपा और मोदी सरकार की क्या प्रतिक्रिया थी? उन्होंने कहा जब भी कांग्रेस कहती है 'भारत जोड़ो' तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री राहुल तोड़ो की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, भाजपा राहुल-सोनिया तोड़ो और कांग्रेस तोड़ो की साजिश रचती है।
विज्ञापन
जयराम रमेश ने कहा, इस षड्यंत्र के खिलाफ कांग्रेस सांसद और विधायक पार्टी मुख्यालय में मौजूद हैं। हम अपनी आवाज उठा रहे हैं। मोदी सरकार की राजनीति कोई सुशासन की राजनीति नहीं है, यह प्रतिशोध की राजनीति है। यह ‘अधिकतम प्रतिशोध, न्यूनतम शासन’ की सरकार है।
विज्ञापन