फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress trying to get ten seats in Rajya Sabha

Congress: राज्यसभा की दस सीटों के जुगाड़ में जुटी कांग्रेस, इन नेताओं पर दांव लगा सकती है पार्टी

Fri, 20 May 2022 05:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 May 2022 05:38 AM IST
सार

कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ से दो-दो सीट के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और झारखंड से एक-एक सीट की उम्मीद लगा रही है।

विज्ञापन
Congress trying to get ten seats in Rajya Sabha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

कांग्रेस स्वशासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ के अलावा गठबंधन की सरकारों की बदौलत राज्यसभा की दस सीटें हासिल करने का जुगाड़ लगा रही है। जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी नेतृत्व सहयोगी दलों के साथ गठबंधन में अपने हिस्से की सीटें सुनिश्चित करा रहा है।

विज्ञापन


वहीं किस नेता को मौका दिया जाए, इसे लेकर रायशुमारी कर रहस है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता फिर से वापसी चाहते हैं तो कुछ नए नेता अपनी उपयोगिता और सक्रियता के नाते राज्यसभा पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ से दो-दो सीट के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और झारखंड से एक-एक सीट की उम्मीद लगा रही है।

राज्यसभा जाने वाले नेताओं में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, पी. चिदंबरम, कुमारी सैलजा, राजीव शुक्ला, मिलिंद देवड़ा, सुबोध कांत सहाय, पवन खेड़ा, प्रवीण चक्रवर्ती, दिनेश खोड़निया, राजीव गौड़ा आदि के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से कुछ नेताओं का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है और कुछ का होने वाला है। इसमें जयराम रमेश को फिर से भेजा जाना तय माना जा रहा है। साथ ही पार्टी संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed