{"_id":"5d89b52d8ebc3e01557e6c63","slug":"congress-tripura-president-pradyot-debbarman-resigned-from-his-post-on-nrc-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: एनआरसी के मुद्दे पर प्रदयोत देब बर्मन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: एनआरसी के मुद्दे पर प्रदयोत देब बर्मन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Tue, 24 Sep 2019 11:48 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदयोत देब बर्मन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस को त्रिपुरा में झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदयोत देब बर्मन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह तब से पार्टी के अंदर विरोध का सामना कर रहे थे जबसे उन्होंने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायक करके असम जैसे नेशनल सिटिजन रजिस्टर को राज्य में लागू करने की याचिका दायर की है। जब उनके ऊपर याचिका को वापस लेने का दबाव डाला गया तो उन्होंने इस्तीफा देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
Congress Tripura President Pradyot Debbarman has resigned from the post. pic.twitter.com/MiTQmJYA2e
— ANI (@ANI) September 24, 2019विज्ञापन
बर्मन ने मंगलवार को इस्तीफे की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में भ्रष्ट लोगों को ऊंचे पदों पर बिठाया जा रहा है। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की। फिलहाल कांग्रेस ने उनके इस्तीफे और आरोप पर कुछ भी कहने से इनकार किया है।
विज्ञापन
बर्मन ने कहा, 'आज जब मैं सोकर उठा तो बहुत सहज महसूस कर रहा हूं। आज के दिन की शुरुआत मैं झूठ बोलने वालों और अपराधियों को बिना सुने कर रहा हूं। आज मुझे यह फिक्र नहीं है कि मेरा कौन सा साथी मेरी पीठ में छुरा घोंपेगा। मुझे गोलबंदी नहीं करनी पड़ रही है, न ही मुझे हाईकमान से यह सुनना पड़ रहा है कि कैसे भ्रष्ट लोगों को पार्टी के ऊंचे पदों पर बिठाया जाए।'
उन्होंने कहा, 'आज जब मैं सुबह सोकर उठा, मुझे एहसास हुआ कि इन गलत लोगों की वजह से मेरी सेहत और जिंदगी को कितना नुकसान हुआ। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैं उन भ्रष्ट लोगों को पार्टी के ऊंचे पदों पर बिठाने के लिए तैयार नहीं था, जो हमारे प्रदेश को बर्बाद करेंगे। मैंने कोशिश की और शायद मैं हार गया। लेकिन शुरू से ही इस लड़ाई में अकेला होने पर मैं कैसे जीत सकता था?'