फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress toolkit matter in supreme court

कांग्रेस 'टूलकिट' का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, दोषी साबित होने पर कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग

Wed, 19 May 2021 01:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 19 May 2021 01:41 PM IST
सार

कांग्रेस का कथित टूलकिट मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामला देश की शीर्ष अदालत तक पहुंच गया है। याचिकाकर्ता ने कांग्रेस को दोषी पाए जाने पर पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Congress toolkit matter in supreme court
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस के कथित टूलकिट मामले के खिलाफ देश के शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई है। मामले को सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने और दुनिया में भारत की छवि बिगाड़ने का साजिश बताया गया है। याचिकाकर्ता वकील शशांक शेखर झा ने अंतरराष्ट्रीय साजिश का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच और दोष साबित होने पर कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग की है। 

विज्ञापन


टूलकिट पर आरोप-प्रत्यारोप 
बता दें कि मंगलवार को टूलकिट मामले पर कांग्रेस और भाजपा के बीज दिनभर जुबानी जंग चलती रहीं। कांग्रेस ने इस बाबत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा, समेत अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।  कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एसएचओ तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को पत्र लिखा । पत्र में जेपी नड्डा,  संबित पात्रा, स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत कई अन्य नेताओं के नाम हैं। पत्र में लिखा गया कि इन लोगों ने देश में सांप्रदायिक अशांति फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के जरिए झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की
दरअसल, भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी एक ‘टूलकिट’ के जरिए कोरोना संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने की साजिश रची जा रही है। वहीं भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट के प्रमुख राजीव गौड़ा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रिसर्च डिपार्टमेंट का बताकर भाजपा फर्जी टूलकिट प्रचारित कर रही है। इस बाबत हम भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed