फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to start Bharat Jodo Yatra starting from Kanyakumari on October 2

Bharat Jodo Yatra : दो अक्तूबर से शुरू होगी, 12 राज्यों से गुजरेगी, समान विचार वाले दलों को साथ लाने की कोशिश में कांग्रेस

Fri, 20 May 2022 12:44 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 May 2022 12:44 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा करीब साढ़े पांच महीने में कश्मीर पहुंचेगी। 3500 किलोमीटर की यात्रा 10 से 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान वरिष्ठ नेता वाहनों से चलेंगे।

विज्ञापन
Congress to start Bharat Jodo Yatra starting from Kanyakumari on October 2
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस जनता से अपना संपर्क बढ़ाने के लिए कांग्रेस 2 अक्तूबर से कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। इसके बहाने पार्टी न सिर्फ समान विचारधारा वाले दलों को साधना चाहती है, बल्कि सामाजिक और गैर राजनीतिक संस्थाओं को भी इसका भागीदार बनाना चाहती है। राहुल गांधी यात्रा की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा करीब साढ़े पांच महीने में कश्मीर पहुंचेगी। 3500 किलोमीटर की यात्रा 10 से 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान वरिष्ठ नेता वाहनों से चलेंगे। कांग्रेस पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा निकाल रही है। यात्रा के दौरान जगह-जगह नेता जनसभाएं और रैलियां करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस को यात्रा की प्रेरणा आंध्र प्रदेश के राजशेखर रेड्डी, दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा और पूर्व पीएम चंद्रशेखर की कन्याकुमारी से दिल्ली यात्रा से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को समझ आया हिंदी का महत्व
कांग्रेस में लंबे समय से अंग्रेजी का बोलबाला रहा है। उदयपुर चिंतन शिविर में कांग्रेस ने हिंदी का महत्व समझते हुए पहली बार घोषणा का प्रस्ताव हिंदी में जारी किया। पार्टी के एक नेता का कहना है कि देश में करीब 250 सीट हिंदी राज्यों की हैं, जहां सीधे तौर पर भाजपा से मुकाबला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed