फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to screening documentary on PM Modi in Kerala Update news in hindi

BBC Documentary: PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर नहीं थम रहा विवाद, अब केरल में कांग्रेस ने की स्क्रीनिंग

Thu, 26 Jan 2023 08:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 26 Jan 2023 08:19 PM IST
सार

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान उसके दोनों भागों को दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिक्रिया से संकेत मिलता है कि लोग जानना चाहते हैं कि डॉक्यूमेंट्री में क्या है और यह किस बारे में है।
 

विज्ञापन
Congress to screening documentary on PM Modi in Kerala Update news in hindi
केरल कांग्रेस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने गुरुवार को यहां के संघुमुघम समुद्र तट पर बीबीसी विवादित डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' दिखाई। इस मौके पर केपीसीसी के महासचिव जीएस बाबू ने कहा कि 2002 के गुजरात दंगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पहली बार केपीसीसी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए की गई थी। 

विज्ञापन


आज की गई डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर उन्होंने कहा कि जनता से इस बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बहुत सारे लोग इसे देखने आए थे। आज मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए हम इसे पूरे राज्य में विभिन्न स्थानों पर दिखाएंगे। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान उसके दोनों भागों को दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिक्रिया से संकेत मिलता है कि लोग जानना चाहते हैं कि डॉक्यूमेंट्री में क्या है और यह किस बारे में है।
विज्ञापन


हैदराबाद विश्वविद्यालय और जेएनयू में की गई स्क्रीनिंग
इस विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रींनिंग हैदराबाद विश्वविद्यालय और दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू  विश्वविद्यालय में भी की गई थी। दोनों शिक्षण संस्थानों में छात्रों के समूहों ने इसकी व्यवस्था की थी। जेएनयू में तो इसको लेकर बवाल भी हुआ। वहां विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध के बावजूद इसकी स्क्रीनिंग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के राज्यपाल ने उठाए रिलीज के समय पर सवाल
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी बीबीसी की पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने इसके रिलीज किए जाने के समय को लेकर खास तौर पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूछा है कि ‘इडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को ऐसे समय में क्यों रिलीज किया गया, जब भारत ने जी20 की अध्यक्षता संभाली।

 डॉक्यूमेंट्री में क्या है, जिस पर विवाद हो रहा है? 
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी ने India: The Modi Question शीर्षक से दो पार्ट में एक नई सीरीज बनाई है। इसका पहला पार्ट मगंलवार को जारी किया गया है। इस सीरीज में पीएम मोदी के शुरुआती दौर के राजनीतिक सफर पर बातें की गईं हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ उनके जुड़ाव, भाजपा में बढ़ते कद और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति की चर्चा भी इसमें की गई है। मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात में हुए दंगों का भी इसमें जिक्र है। इस हिस्से में गुजरात दंगों में पीएम मोदी की कथित भूमिका की बात कही गई है। इसी को लेकर विवाद हो रहा है।  


विवाद कहां से शुरू हुआ?
17 जनवरी को इसे बीबीसी टू पर रिलीज किया गया था। सीरीज के आते ही विवाद शुरू हो गया। ब्रिटेन में सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हुआ। इसको लेकर लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि बीबीसी को 1943 के बंगाल अकाल पर भी सीरीज बनानी चाहिए। जिसमें 30 लाख से ज्यादा लोगों की भुखमरी और बीमारी के कारण मौत हो गई थी। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि बीबीसी को यूकेः द चर्चिल क्वेश्चन शीर्षक से भी सीरीज बनानी चाहिए। विवाद बढ़ता देख एक दिन बाद ही बुधवार को बीबीसी ने सीरीज को यूट्यूब से हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed