फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to Birla, Remove Dubey's defamatory, unparliamentary remarks from record:

संसद: कांग्रेस का ओम बिरला को पत्र, सदन चलाने की बात कही; राहुल पर अपमानजनक टिप्पणी रिकॉर्ड से हटाने की मांग

Wed, 11 Dec 2024 09:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 11 Dec 2024 09:59 AM IST
सार

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला से दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि स्पीकर के फैसले के बाद, कांग्रेस पार्टी संसद के शीतकालीन सत्र के लिए सूचीबद्ध विधायी कार्यों में भाग लेने की इच्छुक है।
 

विज्ञापन
Congress to Birla, Remove Dubey's defamatory, unparliamentary remarks from record:
गौरव गोगोई, ओम बिरला - फोटो : PTI

विस्तार

संसद के शीतकालीन सत्र के बीच कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ भाषा का प्रयोग करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही अपमानजनक टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला से दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि स्पीकर के फैसले के बाद, कांग्रेस पार्टी संसद के शीतकालीन सत्र के लिए सूचीबद्ध विधायी कार्यों में भाग लेने की इच्छुक है।
विज्ञापन


क्या मोदी सरकार चाहती है कि सदन चलें: रमेश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पत्र को एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'संसद सुचारू रूप से चले, इसके लिए कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए गोगोई ने स्पीकर को पत्र लिखा है। कार्यवाही फिर से शुरू करने के लिए उन्होंने आगे के रास्ते को लेकर सुझाव दिया है। लेकिन क्या मोदी सरकार चाहती है कि दोनों सदन चलें?'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले गोगोई?
10 दिसंबर को लिखे पत्र में गौरव गोगोई ने कहा, 'हमने इस साल की पांच और छह दिसंबर को आपको पत्र लिखकर बताया था कि हम पांच दिसंबर को शून्य काल सत्र के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों से बेहद चिंतित हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप हमारी शिकायत की जांच करने तथा सभी अपमानजनक व असंसदीय टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने का आदेश दें। आपके निर्णय के बाद कांग्रेस पार्टी संसद के शीतकालीन सत्र के लिए सूचीबद्ध विधायी कार्य में भाग लेने की इच्छुक है।'

अदाणी के एजेंटों को दिया गया...
विदेशी निवेशक और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच संबंध होने के आरोप पर कांग्रेस ने भाजपा के सांसद दुबे पर निशाना साधा। पार्टी का कहना था कि अदाणी के एजेंटों को केवल एक काम दिया गया है कि वह समूह के महा भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वालों को बदनाम करें और उन्हें गाली दें। संसद के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए, गोगोई ने कहा था कि जब भी राहुल गांधी अदाणी के खिलाफ बोलते हैं तभी संसद में अदाणी के स्लीपर सेल सक्रिय हो जाते हैं।

पांच दिसंबर का मामला
मालूम हो कि निशिकांत दुबे ने बीते गुरुवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उस समय विपक्ष उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा और राहुल गांधी को वहां जाने से रोके जाने पर चर्चा करने की मांग कर रहा था। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दुबे को पहले बोलने की अनुमति दी और कहा कि विपक्ष के सदस्य उनके बाद संभल के बारे में बोल सकते हैं। 

भाजपा सांसद ने लगाए थे यह आरोप 
निशिकांत दुबे ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी खोजी मीडिया संगठन, संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना (ओसीसीआरपी) और जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर संसद और मोदी सरकार को गिराने की योजना बना रहे हैं। विपक्ष दल मोदी सरकार को गिराने के लिए लगातार विभिन्न रणनीतियां तैयार कर रहे हैं। वे नफरत में डूबे हुए हैं और विदेशी फंडिंग की मदद से मोदी जी और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने में लगे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि एक फ्रांसीसी मीडिया संगठन, मेदियापार ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया कि ओसीसीआरपी संगठन, जो सोरोस फाउंडेशन द्वारा समर्थित है और जिसे अमेरिकी सरकार द्वारा फंड किया जाता है, वो भारतीय संसद को पटरी से उतारने का काम कर रहा है। ये संसद को चलने नहीं देना चाहते हैं।

उन्होंने आगे सोरोस के बारे में बोलते हुए कहा कि वे विश्व अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारकर अपना लाभ कमाते हैं। दुबे ने 1991 में बैंक ऑफ इंग्लैंड की स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि सोरोस ने इसे बाधित कर छह बिलियन डॉलर का लाभ कमाया। अब उनका लक्ष्य भारत की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारना है। इसके अलावा ओसीसीआरपी द्वारा की गई कोई भी रिपोर्ट तुरंत कांग्रेस पार्टी द्वारा ट्वीट की जाती है।

दुबे ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ओसीसीआरपी द्वारा प्रकाशित अलग-अलग रिपोर्टों को लेकर संसद नहीं चलने देने की कोशिश की है। इसमें पेगासस स्पाइवेयर, भारत में विकसित टीके और कोविड-19 के खिलाफ उनकी प्रभावकारिता, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और कोयला खदानों पर रिपोर्ट शामिल थी।


विपक्ष ने बिरला को लिखा था पत्र
इसके बाद विपक्ष ने दुबे का विरोध शुरू किया और ओम बिरला ने सदन स्थगित कर दिया। दोपहर में जब सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई तो सदन केवल कुछ मिनटों के लिए ही चला और फिर दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। गुरुवार शाम को ही कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी बिरला को पत्र लिखकर ‘विपक्ष के नेता के खिलाफ अत्यधिक निंदनीय भाषा’ का इस्तेमाल करने के लिए संबित पात्रा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed