फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress targeted on PM narendra modi, said give the details of three years of his work

कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- अपने तीन साल का हिसाब-किताब दें पीएम

Mon, 14 Aug 2017 06:12 PM IST
एजेंसी/ भाषा
एजेंसी/ भाषा Updated Mon, 14 Aug 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
Congress targeted on PM narendra modi, said give the details of three years of his work
पीएम मोदी और आनंद शर्मा - फोटो : you tube

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठे वादे और खोखले दावे करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि लालकिले से देश को संबोधित करते हुए कल मोदी को अपने तीन साल के कामकाज का हिसाब-किताब देना चाहिए।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने संवाददातओं से बातचीत में कहा कि कल भारत की आजादी के 70 साल पूरे होंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। तीन साल पहले 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने लालकिले से देश को जो संबोधन किया था, उस समय उन्होंने कुछ वादे किये थे।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि मोदी को झूठे वायदों और खोखले दावों तथा अपने तीन साल का हिसाब-किताब देश के लोगों को देना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि तीन साल में उन्होंने कितने वादे देश की जनता से किये और उनमें से कितने पूरे किये गये। उन्हें सैनिकों के बारे में और  गोरखपुर की घटना के बारे में भी बोलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर हादसे पर बोले शाह- देश में ऐसा पहली बार नहीं हुआ, त्यौहार तो मनाएंगे ही


हमें उम्मीद है कि मोदी पहली बार ईमानदारी से इस बात पर आत्मनिरीक्षण करेंगे। वह लोगों की आकांक्षाओं एवं चिंताओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि कितनी नौकरी के वादे किये गये और वास्तव में कितने लोगों को रोजगार दिया गया। रोजगार नहीं मिला तो इसके लिए दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी है। यह पीड़ादायक तथ्य है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही है। पिछले ढाई साल से अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही है। 

हम सरकार से लगातार अनुरोध कर रहे हैं कि स्थितियों में सुधार किया जाए। किन्तु सरकार ने कुछ भी नहीं किया। नये आर्थिक सर्वेक्षण में उन बातों की पुष्टि की गयी है जो हम कहते आ रहे हैं। निवेश बहुत कम हो रहा है। यह पिछले 65 साल में सबसे कम है। कोई नया पूंजी निर्माण नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान की निंदा करते हैं जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए स्वतंत्रता संग्राम का अपमान किया है। इस बयान से सत्ता का अहंकार झलकता है। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा का आजादी के निर्णायक आंदोलन में कोई योगदान नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed