{"_id":"5f5255b4ee82f023455307ee","slug":"congress-targeted-government-with-questions-raised-on-condition-of-women-in-un-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, कहा- गरीबी रेखा के नीचे धकेले जा रहे 40 करोड़ भारतीय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, कहा- गरीबी रेखा के नीचे धकेले जा रहे 40 करोड़ भारतीय
Fri, 04 Sep 2020 08:26 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
कांग्रेस ने संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट के हवाले से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर संगठन के मुताबिक करोड़ों महिलाएं गरीबी रेखा के नीचे वाली श्रेणी में शामिल होंगी। इस रिपोर्ट के अनुसार 40 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से नीचे धकेले जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गरीबों को तरक्की का झुनझुना पकड़ा कर मोदी जी सत्ता में आए थे। जबकि छह साल के बाद हालात ऐसे हैं कि पेट में रोटी नहीं, पर सरकार जैसे बेखबर सोई पड़ी है। उन्होंने कहा कि अब सोचने का समय है कि हार्ड वर्क और फ्रॉड वर्क में क्या अंतर है।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि फ्रॉड वर्क हमने छह साल में देखा कि केवल मुठ्ठी भर उद्योगपतियों ने पैसा कमाया। लॉकडाउन की ही बात करें तो अडानी और अंबानी की आय तो लगभग 35 प्रतिशत बढ़ गई, परंतु आपकी जीडीपी जिससे आय बढ़ती है, वो 24 प्रतिशत कम हो गई। ऐसे में सवाल है कि सरकार कहां है।
विज्ञापन