फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress targeted Amit Shah, said to apologize to the country for his comment on BR Ambedkar

Politics: 'आंबेडकर पर टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगें गृह मंत्री'; जयराम रमेश ने अमित शाह पर कसा करारा तंज

Tue, 17 Dec 2024 11:43 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 11:43 PM IST
सार

उच्च सदन में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि शाह की टिप्पणी से पता चलता है कि भाजपा और आरएसएस नेताओं के मन में बाबा साहब के प्रति बहुत नफरत है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
Congress targeted Amit Shah, said to apologize to the country for his comment on BR Ambedkar
अमित शाह और जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि राज्यसभा में संविधान पर बहस के दौरान शाह की टिप्पणी से पता चलता है कि भाजपा और आरएसएस नेताओं के मन में डॉ. बीआर आंबेडकर के प्रति बहुत नफरत है। कांग्रेस ने शाह से माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव और संचार प्रमुख जयराम रमेश ने उच्च सदन में शाह के भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया। अमित शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था, 'अब एक फैशन बन गया है- आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। अगर उन्होंने इतनी बार भगवान का नाम लिया होता, तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिल गई होती।' 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'अमित शाह ने बहुत ही घृणित बात कही है, इससे पता चलता है कि बीजेपी और आरएसएस नेताओं के मन में बाबा साहब आंबेडकर के प्रति बहुत नफरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को बाबा साहब के नाम से भी चिढ़: कांग्रेस
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि नफरत इतनी है कि उन्हें उनके नाम से भी चिढ़ है। यह वही लोग हैं जिनके पूर्वज बाबा साहेब के पुतले जलाते थे, जो खुद बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान को बदलने की बात करते थे। लोगों ने उन्हें सबक सिखाया तो वे अब बाबा साहब का नाम लेने वालों से नाराज हैं। यह शर्मनाक है और अमित शाह को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने संसद के साथ धोखाधड़ी की
गृह मंत्री ने राज्यसभा में कांग्रेस पर आरोप लगाए कि उसने संविधान को अपने परिवार की 'निजी संपत्ति' समझा और संसद के साथ धोखाधड़ी की। शाह ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए 50 प्रतिशत कोटा सीमा का उल्लंघन करना चाहती है। 


शाह का आरोप- कांग्रेस ने कभी पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए काम नहीं किया
उन्होंने यह भी पूछा कि क्या कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ का समर्थन करती है और यह आरोप लगाया कि पार्टी ने कभी पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए काम नहीं किया। शाह ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा पहले ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) ला चुकी है और इसे सभी राज्यों में लागू करेगी।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed