फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress takes swipe at government over donald Trump remarks on india pakistan ceasefire

Congress: 'अमेरिकी पापा ने वॉर रुकवा दी क्या?' संघर्ष विराम पर ट्रंप के बयान पर कांग्रेस की विवादित टिप्पणी

Wed, 14 May 2025 03:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 14 May 2025 03:02 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को रियाद में एक कार्यक्रम में कहा कि 'हाल ही में मेरे प्रशासन ने सफलतापूर्वक भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक संघर्ष विराम कराया है। इसके लिए मैंने व्यापार का इस्तेमाल किया और कहा कि परमाणु हथियारों का आदान-प्रदान करने के बजाय चीजों का व्यापार करें। दोनों ताकतवर और अच्छे नेता हैं और दोनों मान गए और ये सब रुक गया।'

विज्ञापन
congress takes swipe at government over donald Trump remarks on india pakistan ceasefire
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के लिए मध्यस्थता कराने का श्रेय लिया। इस पर कांग्रेस ने विवादित टिप्पणी की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस बारे में बताना चाहिए कि क्या उन्होंने अमेरिका के दबाव में देश के सुरक्षा हितों को गिरवी रख दिया? कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि 'कुछ दिन पहले हमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम का पता चला। अब कल सऊदी अरब में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप ने खुलासा किया कि उन्होंने संघर्ष विराम के लिए व्यापार प्रतिबंध की धमकी दी थी।'
विज्ञापन


जयराम रमेश की विवादित टिप्पणी
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'इस बारे में बातूनी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री का क्या कहना है? क्या उन्होंने अमेरिकी दबाव में भारत के सुरक्षा हितों को गिरवी रख दिया?' बीते साल भाजपा ने इस बात को खूब प्रचारित किया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन वॉर रुकवा दी। इसके लिए एक विज्ञापन भी तैयार कराया, जिसमें दिखाई दिया कि एक लड़की ने अपने पिता से कहा कि 'मैंने कहा था ना कि कैसी भी परिस्थिति हो, मोदी जी हमें घर ले आएंगे, वॉर रुकवा दी पापा और फिर हमारी बस निकाली पापा'। इस पर तंज कसते हुए जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'अमेरिकी पापा ने वॉर रुकवा दी क्या?'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- RSS: पाकिस्तान की मदद कर फंसा तुर्किए, संघ के सहयोगी संगठन ने की प्रतिबंध लगाने की मांग; बहिष्कार की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप बार-बार संघर्ष विराम का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे
उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को रियाद में एक कार्यक्रम में कहा कि 'हाल ही में मेरे प्रशासन ने सफलतापूर्वक भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक संघर्ष विराम कराया है। इसके लिए मैंने व्यापार का इस्तेमाल किया और कहा कि परमाणु हथियारों का आदान-प्रदान करने के बजाय चीजों का व्यापार करें। दोनों ताकतवर और अच्छे नेता हैं और दोनों मान गए और ये सब रुक गया। उम्मीद है कि ये ऐसा ही रहेगा।' इससे पहले भी ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाया। हालांकि भारत सरकार साफ कह चुकी है कि संघर्ष विराम के लिए भारत और पाकिस्तान के मध्य बातचीत हुई और इसमें किसी ने मध्यस्थता नहीं की। भारत ने ये भी कहा कि कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है औऱ इसमें किसी तीसरे पक्ष के लिए जगह नहीं है। सरकार ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। 

ये भी पढ़ें- BSF: 504 घंटे में पाकिस्तान की कैद से यूं हुई बीएसएफ जवान की रिहाई, छह फ्लैग मीटिंग और 84 बार बजी सीटी


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed