फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress take swipe at BJP for not announcing CMs in three states yet

Politics: 'आखिर देरी क्यों हो रही', तीन राज्यों में CM की घोषणा नहीं करने पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

Thu, 07 Dec 2023 11:19 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 07 Dec 2023 11:19 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम आए थे। उसके 24 घंटे के भीतर ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री की नियुक्ति में तथाकथित देरी के लिए मीडिया में सभी जगह कांग्रेस पार्टी की आलोचना होने लगी थी।

विज्ञापन
Congress take swipe at BJP for not announcing CMs in three states yet
जयराम रमेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में  भाजपा को अपार जनसमर्थन मिला। वहीं कांग्रेस को करारी हार मिली। अब तीनों राज्य अपने मुख्यमंत्री की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। उसने पूछा आखिर मुख्यमंत्रियों की घोषणा में देरी क्यों हो रही है? 

विज्ञापन


24 घंटे के भीतर ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री...
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम आए थे। उसके 24 घंटे के भीतर ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री की नियुक्ति में तथाकथित 'देरी' के लिए मीडिया में सभी जगह कांग्रेस पार्टी की आलोचना होने लगी थी।
विज्ञापन


तीन राज्यों के सीएम की घोषणा
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री की घोषणा तो परसों ही हो चुकी है और आज दोपहर एक बजे वह शपथ लेने जा रहे हैं। पर तीन दिन बीतने के बाद भी भाजपा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए अपने मुख्यमंत्रियों की घोषणा तक नहीं कर पाई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने कहा कि इस बात को उतनी ही बैचेनी और प्रमुखता से क्यों नहीं उठाया जा रहा है, जहां वास्तव में देर हो रही है?

इतनी सीटों पर जीती भाजपा
पांच राज्यों में से तीन मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत पाकर 163 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली। छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटें जीतकर सत्ता कब्जाने में सफल रही है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को 64 सीटों पर जीत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed