फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress surgical strike on poverty in Rajasthan: Rahul Gandhi

राजस्थान में गरीबी पर कांग्रेस ने की सर्जिकल स्ट्राइक : राहुल गांधी

Wed, 27 Mar 2019 02:17 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 27 Mar 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
Congress surgical strike on poverty in Rajasthan: Rahul Gandhi
राहुल गांधी (राजस्थान रैली)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को न्यूनतम गारंटी आय के वादे को गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक बताते हुए कहा कि 21वीं सदी के भारत में कोई गरीब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वादा धमाका है। बम फटेगा... यह कांग्रेस की गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक है। भाजपा ने गरीबों को खत्म करने का काम किया है, लेकिन हम गरीबी को खत्म करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमीरों और उद्योगपतियों को पैसा दिया, लेकिन कांग्रेस गरीबों की सेवा करेगी। 

विज्ञापन


राजस्थान के गंगानगर जिले के सूरतगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हमने सोचा यह कैसे किया जाना चाहिए। काफी चर्चा और मंथन करने के बाद हमने तय किया कि 12,000 रुपये प्रतिमाह की न्यूनतम आय सीमा होनी चाहिए। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों की न्यूनतम मासिक आय सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि यूपीए सरकार ने मनरेगा, खाद्य सुरक्षा और कर्ज माफी जैसी योजनाएं लागू कीं, लेकिन मोदी ने सभी को खत्म कर दिया। पीएम मनरेगा को समझने में विफल रहे। उनके राज में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदमों ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। नोटबंदी के जरिये काला धन रखने वालों की मदद की गई। राहुल ने वादा किया कि सरकार बनने पर कांग्रेस किसानों की रक्षा और युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देगी। सूरतगढ़ के बाद राहुल ने बूंदी में भी रैली को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के खाते में डाला जाएगा पैसा: सुरजेवाला 

कांग्रेस ने न्यूनतम आय योजना को लेकर भाजपा नेताओं पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के सभी 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये मिलेंगे। यह योजना महिला केंद्रित होगी और इसके तहत पैसा परिवार की गृहिणी के खाते में ही जमा कराया जाएगा। इसके साथ ही गरीबों को दूसरी अन्य योजनाओं से मिलने वाली राशि बंद नहीं की जाएगी, बल्कि अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ाकर न्याय योजना को लागू किया जाएगा। सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह गरीबी पर वार करने वाले इस प्रस्तावित कदम के पक्षधर हैं या इसके विरोधी? क्योंकि उनके कई मंत्री इसका विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed