फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress state president criticized for calling Kerala health minister KK Shailaja as 'Covid Rani'

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को 'कोविड रानी' कहने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की आलोचना

Fri, 19 Jun 2020 11:32 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Jun 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congress state president criticized for calling Kerala health minister KK Shailaja as 'Covid Rani'
Kerala Health Minister KK Shailaja - फोटो : ANI

केरल में कांग्रेस की तरफ से राज्य की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी शैलजा पर की गई टिपण्णी से हंगामा खड़ा हो गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने सरकार के उस फैसला का विरोध किया जिसमें खाड़ी देशों से राज्य में लौटने के उम्मीदवार लोगों के लिए कोविड-मुक्त प्रमाण पत्र अनिवार्य करने की मांग की गई थी।

विज्ञापन


इस फैसले पर कांग्रेस नेता ने कहा, 'जीवन बचाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।' इसके साथ ही उन्होंने मंत्री का 'कोविड रानी' कहकर मजाक भी उड़ाया। रामचंद्रन ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को इन मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता द्वारा कोविड रानी कहे जाने पर सीपीआई (एम) ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे नारीविरोधी कहते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की। वहीं कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी राज्य कांग्रेस प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन की आलोचना की और उनके भाषण को "नारीविरोधी और असंसदीय" कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य ने पिछले हफ्ते एक आदेश जारी किया था जिससे राज्य में आने वाले सभी विदेशी यात्रियों के लिए एक प्रमाण पत्र अनिवार्य हो गया था लेकिन केंद्र ने इसे अव्यावहारिक बताया था।

रामचंद्रन ने यह भी कहा कि निपाह के प्रकोप के दौरान, शैलजा ने कोझीकोड में एक 'अतिथि कलाकार' के रूप में डेरा डाला और 'निपाह राजकुमारी' बनने की कोशिश की।


इस पूरे मामले में राज्य के वित्त मंत्री टीएम थॉमस ने ट्विटर पर लिखा, कोई राजनीतिक नेता इतना नीचे कैसे गिर सकता है। वहीं सीपीआई (एम) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने रामचंद्रन के बयान की निंदा की और कहा कि यह 'नारीविरोधी' था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed