फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress starts 'flower on ear' campaign against ruling BJP in Karnataka

Karnataka: कर्नाटक में BJP सरकार के खिलाफ 'कान पर फूल' लगाकर घूम रहे कांग्रेसी, जानें पूरा मामला

Sat, 18 Feb 2023 01:32 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 18 Feb 2023 01:32 PM IST
सार

कांग्रेस ने बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ जिलों में भाजपा के पोस्टरों पर 'कीवी मेले हूवा' (कान पर फूल) चिपकाकर भाजपा के खिलाफ 'पोस्टर युद्ध' भी शुरू किया है। 

विज्ञापन
Congress starts 'flower on ear' campaign against ruling BJP in Karnataka
कान पर फूल लगाए कांग्रेस नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति जंग तेज हो गई है। सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ अब कांग्रेस ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने 'कीवी मेले हूवा' यानी कान पर फूल अभियान शुरू किया है। सड़क से लेकर विधानसभा तक कांग्रेस कार्यकर्ता कान पर फूल लगाकर भाजपा सरकार का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने एक नेता का कहना है कि कीवी मेले हूवा का मतलब यह है कि जनता को बेवकूफ बनाया गया है। कांग्रेस ने बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ जिलों में भाजपा के पोस्टरों पर 'कीवी मेले हूवा' (कान पर फूल) चिपकाकर भाजपा के खिलाफ 'पोस्टर युद्ध' भी शुरू किया है। 
विज्ञापन


विधानसभा में भी कान पर फूल लगाकर पहुंचे थे कांग्रेसी विधायक
भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक विधानसभा में भी कान पर फूल लगाकर पहुंचे थे। कांग्रेसी विधायकों का कहना है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान लोगों से जो वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया। यही कारण है कि अब इस अभियान के जरिए लोगों को भाजपा सरकार की खामियों के बारे में बताया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में भी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर 2018 के अपने घोषणापत्र के 90 प्रतिशत वादों को पूरा करने में विफल रहने और 2022-2023 के बजट के आवंटित धन का केवल 56 प्रतिशत उपयोग करने के लिए निशाना साधा था। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार और अन्य कांग्रेस विधायकों ने अपने कानों पर फूल रखकर आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों को 'फूल' बना रही है।

कांग्रेस ने अब सड़कों पर उतरकर 'कीवी मेले हूवा' अभियान को तेज कर दिया है। आज सुबह बेंगलुरु शहर और मैंगलोर के कई हिस्सों में 'किवी मेले हूवा' के पोस्टर भाजपा की 'अचीवमेंट वॉल' पेंटिंग और उनके कई पोस्टर पर देखे जा सकते हैं।"

पोस्टर्स भी लगाए गए
कांग्रेस ने राज्य के कई शहरों में 'कीवी मेले हूवा' का पोस्टर लगवा दिया है। इसमें भाजपा के पोस्टर में उनके कान पर फूल लगाए हुए हैं। भाजपा के पोस्टरों पर कांग्रेस का पोस्टर दिखाई दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, उनके पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के कानों में फूल लगा हुआ दिखाया गया है। 


भाजपा ने ऐसे चलाया कांग्रेस के खिलाफ अभियान
कांग्रेस के फूल अभियान के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने दत्त अंता हेली यानी तुरंत उत्तर दें अभियान शुरू किया है। इसके जरिए भाजपा ने कांग्रेस को भ्रष्ट पार्टी बताने की कोशिश की। वहीं, कांग्रेस ने पिछले दिनों 'PayCM' अभियान शुरू किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भाजपा सरकार सभी सार्वजनिक कार्यों पर 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। डिजिटल भुगतान फर्म PayTM पर एक वर्डप्ले, PayCM अभियान में बीच में बोम्मई का चेहरा दिखाने वाला एक QR कोड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed