{"_id":"5fdca34e8ebc3e40fb198095","slug":"congress-spokesperson-randeep-surjewala-attacks-on-pm-modi-for-msp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जल्द चुनेगी नया अध्यक्ष, सुरजेवाला का दावा- 99.9 फीसदी चाहते हैं राहुल गांधी चुने जाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस जल्द चुनेगी नया अध्यक्ष, सुरजेवाला का दावा- 99.9 फीसदी चाहते हैं राहुल गांधी चुने जाएं
Fri, 18 Dec 2020 06:10 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 18 Dec 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। काफी कोशिशों के बाद भी सरकार और किसानों के बीच बात नहीं बन पा रही है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद घोषणा की थी कि एमएसपी पर बने कानून को क्रियान्वयन करने की जरूरत है। फिर मोदी खुद अपनी बात क्यों नहीं सुनते हैं। वहीं दूसरी ओर सुरजेवाला ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी।
उन्होंने आगे कहा कि किसान लाखों की संख्या में दिल्ली के चारों तरफ न्याय की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। मोदी सरकार अब ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बड़ी कंपनी बन गई है। जो किसान की मेहनत की गंगा को मैली कर मुट्ठी भर पूंजीपतियों को पैसा कमवाना चाहती है।
विज्ञापन
पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी जल्द ही नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। कांग्रेस का इलेक्टोरल कॉलेज, AICC के सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता और सदस्य चुनेंगे कि कौन सबसे उपयुक्त है। मेरे समेत 99.9% लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी ही पार्टी अध्यक्ष चुने जाएं।

किसान 21 दिन से सर्दी में, लाखों की संख्या में, दिल्ली के चारों तरफ न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मोदी सरकार अब ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बड़ी व्यापारी कंपनी बन गई है। जो किसान की मेहनत की गंगा को मैली कर मुट्ठी भर पूंजीपतियों को पैसा कमवाना चाहती है: रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस pic.twitter.com/osu8hnnsX2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2020