फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Spokesperson Mahadev Shelar found dead at his home in Mumbai

कांग्रेस प्रवक्ता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, डिप्रेशन के शिकार थे

Sat, 14 Oct 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 14 Oct 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
Congress Spokesperson Mahadev Shelar found dead at his home in Mumbai

महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव व प्रवक्ता महादेव शेलार ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे मुंबई के पूर्वी उपनगर मुलुंड में रहते थे। 64 वर्षीय शेलार लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे। शेलार की मौत से प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन


शेलार मुलुंड में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित ईएसआईएस अस्पताल के करीब बिल्वा कुंज में रहते थे। वह अपने घर में ही गले में फंदा डालकर पंखे से लटक गए। 
विज्ञापन

फांसी पर लटका देख परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- दिवाली बाद होगी राहुल गांधी की ताजपोशी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिए संकेत    


मुंबई जोन-7 से डीसीपी अखिलेश सिंह ने बताया कि शेलार की मौत के मामले में मुलुंड पुलिस थाने में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है। इस बीच पता चला है कि शेलार लंबे समय से डायबिटीज और उससे जनित अन्य बीमारियों से परेशान थे। 

महादेव शेलार महाराष्ट्र के सातारा के मूल निवासी थे और उन्हें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का करीबी माना जाता था। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मुलुंड से चुनाव भी लड़ा था लेकिन, हार गए थे। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल सहित कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed