फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress spent Rs 585 crore on 2024 Lok Sabha election, 4 state assembly polls

Congress: कांग्रेस ने लोकसभा-चार राज्यों के विधानसभा चुनावों पर खर्च किए 585 करोड़, पार्टी ने EC को दी जानकारी

Mon, 07 Oct 2024 10:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Oct 2024 10:58 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया कि उसने 2024 के संसदीय चुनावों और साथ हुए विधानसभा चुनावों पर करीब 585 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन
Congress spent Rs 585 crore on 2024 Lok Sabha election, 4 state assembly polls
कांग्रेस पार्टी का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया कि उसने 2024 के संसदीय चुनावों और साथ हुए विधानसभा चुनावों पर करीब 585 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टी ने दावा किया था कि वह वित्तीय संकट का सामना कर रही है। 

विज्ञापन


विपक्षी पार्टी ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनावों व लोकसभा चुनावों के लिए अपने खर्च की रिपोर्ट में बताया कि उसने विज्ञापनों और मीडिया अभियानों पर 410 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके अलावा, सोशल मीडिया, ऐप्स और अन्य माध्यमों के जरिए डिजिटल अभियानों पर करीब 46 करोड़ रुपये खर्च किए।  
विज्ञापन


पार्टी ने यह भी कहा कि उसने लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान अपने प्रमुख प्रचारकों की हवाई यात्राओं पर करीब 105 करोड़ रुपये खर्च किए। इनमें पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका  गांधी और अन्य नेताओं का खर्च शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रमुख उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए 11.20 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि भी दी। इनमें राहुल गांधी और कुछ अन्य नेता शामिल हैं। इसके अलावा, पार्टी ने लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान पोस्टर, बैनर, होर्डिंग और अन्य प्रचार सामग्री की छपाई पर कुल 68.62 करोड़ रुपये खर्च किए। 


 
जब लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया गया था, तब कांग्रेस के पास विभिन्न जमा राशियों के रूप में 170 करोड़ रुपये थे। उसने विभिन्न रूपों में 539.37 करोड़ रुपये की कुल आय प्राप्त हुई, जिसमें 13.76 करोड़ रुपये नकद जमा शामिल थे। 

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने हंगाम खड़ा किया था, जब आयकर विभाग ने बीते वर्षों के आयकर रिटर्न के विवादों के कारण उसके कुछ बैंक खातों पर रोक लगा दी थी। हालांकि, मामला अदालत में पहुंचने के बाद इन खातों को फिर से बहाल कर दिया गया। आम चुनाव में कांग्रेस 543 में से 99 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। जबकि भाजपा ने तीसरी बार सत्ता में वापसी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed