फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress social media head divya spandana make a derogatory tweet over pm narendra modi

पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी का विवादित ट्वीट वायरल

Thu, 01 Nov 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
congress social media head divya spandana make a derogatory tweet over pm narendra modi
प्रधानमंत्री मोदी की इस तस्वीर को शेयर कर की अभद्र टिप्पणी - फोटो : ani
एकबार फिर कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना उर्फ रम्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर पीएम मोदी की एक फोटो ट्वीट करते हुए जो लिखा है वह महज कुछ मिनटों में वायरल हो गया । 
विज्ञापन


रम्या ने अपने ट्वीट में गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लोकार्पण के दौरान की प्रधानमंत्री की एक तस्वीर साझा किया है। तस्वीर में  मोदी दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा के पैरों के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को ट्वीटर हैंडल पर साझा करते हुए रम्या ने लिखा है वह इशारों- इशारों में कई बातें कह रहा है जो आपत्तिजनक है। रम्या ने लिखा है कि Is that bird dropping? इसका सीधा मतलब है कि रम्या चिड़िया की बीट की तरफ इशारा कर रही हैं। 
विज्ञापन


वैसे यह पहली बार नहीं है कि रम्या ने इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी की हो। स्पंदना के ट्ववीटर हैंडल पर एक ट्वीट पिन टू टॉप किया हुआ है जो एक वीडियो है। वीडियो शेयर करते हुए स्पंदना ने लिखा है गलतियां तो सभी से होती हैं और प्रधानमंत्री से भी हुईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधवार को जब प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल मूर्ति के पैरों के पास खड़े थे तो पीएम मोदी सफेद कपड़ों में काफी छोटे नजर आ रहे हैं। रम्या ने इसी फोटो को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया और उसके एक लाइन लिखी जो तंज कम आपत्तिजनक अधिक लग रहा है।  

भारत के पहले  उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन (31 अक्टूबर) पर पीएम मोदी ने 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' को देश को समर्पित किया। 182 मीटर का यह स्टैचू फिलहाल दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed